Hill station : ठंड के मौसम में लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं, बर्फबारी देखने के लिए. जिन लोगों के पास अपना वेहिकल होता है वो बाईरोड ही ट्रैवल करना पसंद करते हैं. लेकिन पहाड़ी रास्ते इतने घुमावदार होते हैं कि कुछ लोगों को चक्कर और उल्टियां आनी शुरू हो जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि हिल स्टेशन (Precaution in Road trip ) के लिए जब बाईरोड निकलें तो आपको क्या चीज नहीं खानी चाहिए.
हिल स्टेशन रोड ट्रिप में क्या नहीं खाएं | What not to eat in hill station road trip
1- हिल स्टेशन की यात्रा करते समय आपको ऑयली फूड आइटम खाने से बचना चाहिए. यह आपके हाजमे को खराब कर सकता है. इन फूड्स में कार्बोहाइड्रेट और वसा अधिक होता है, जो पेट की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
2- वहीं, हिल स्टेशन रोड ट्रिप में आपको बटर चिकन, मटन, चिकन टिक्का का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे आपके लिए रोड ट्रिप मुश्किल हो सकती है. असल में मांस मछली को पचने में समय लगता है.
3- इसके अलावा आप डेयरी प्रोडक्ट के सेवन से खुद को बचाएं. दूध, पनीर, आइसक्रीम का भी सेवन ना करें. यह मोशन सिकनेस को बढ़ाता है. आप बस से यात्रा कर रहे हैं तो फिर दूध वाली चीजों का सेवन ना करें. इन फूड आइटम से परहेज करना ही ठीक होगा.
4- कार्बोनेटेड या सोडा ड्रिंक्स का सेवन ना करें. इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. इससे पेट में जलन हो सकती है. सोडा वाले ड्रिंक्स से दूरी बनाकर चलनी चाहिए. खुद को यात्रा में हाइड्रेट रखिए. पानी का सेवन करते रहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं