विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्ता कितना भी पुराना हो, पार्टनर को लेकर न लगाएं ये 3 अनुमान, बिगड़ सकती है रिलेशनशिप

जब रिश्तों में बातचीत की जगह अनुमान लेने लगते हैं, तो गलतफहमियां पैदा होने लगती हैं. आज हम आपको 3 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने पार्टनर के बारे में कभी भी बिना पूछे मानकर नहीं चलना चाहिए.

Relationship Tips: रिश्ता कितना भी पुराना हो, पार्टनर को लेकर न लगाएं ये 3 अनुमान, बिगड़ सकती है रिलेशनशिप
रिलेशनशिप टिप्स
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: रिश्ता चाहे नया हो या कई साल पुराना, अक्सर लोग ये मान लेते हैं कि वे अपने पार्टनर को पूरी तरह समझ चुके हैं. लेकिन महीनों या सालों तक साथ रहने के बाद भी ये जरूरी नहीं कि मन की बात समझ सकें. ऐसे में एक पार्टनर अपने पार्टनर के लिए अनुमान लगाना शुरू कर देता है, जिससे बेवजह लड़ाई-झगड़े होना शुरू हो जाते हैं. दरअसल, जब रिश्तों में बातचीत की जगह अनुमान लेने लगते हैं, तो गलतफहमियां पैदा होने लगती हैं. इसलिए ये मान लेने के बजाय कि आप अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जानते हैं, खुलकर बात करना ज्यादा जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने पार्टनर के बारे में कभी भी बिना पूछे मानकर नहीं चलना चाहिए, वरना आपकी रिलेशनशिप बिगड़ सकती है. 

1. मैसेज करने का तरीका बदलने का मतलब इंटरेस्ट खोना नहीं है

अगर आपका पार्टनर पहले लंबे-लंबे मैसेज भेजता था और अब सिर्फ छोटे रिप्लाई देने लगा है, तो ये सोचना नेचूरल है कि कहीं उसके इमोशन्स तो नहीं बदल गए हैं. लेकिन हर बार इसकी वजह रिश्ते में बदलाव नहीं होती. काम का बढ़ता दबाव, थकान, रुटीन में चेंज या आमने-सामने बात करने की पसंद जैसे कई कारणों से भी मैसेज करने का तरीका बदल सकता है. इसलिए सिर्फ मैसेज की लंबाई देखकर रिश्ते का अनुमान न करें. इसकी जगह ये देखें कि आपका पार्टनर आपके लिए समय निकाल रहा है या नहीं और अपने वादें निभा रहा है या नहीं.

यह भी पढ़ें: पत्नी गुस्से में है तो भूलकर भी नहीं कहें ये 3 बातें, रिश्ते में आ सकती है दरार

2. प्यार जताने के तरीके का अनुमान लगाना

हर किसी का प्यार जताने का तरीका अलग-अलग होता है. किसी को अपने पार्टनर से प्यार भरी बातें और भरोसा दिलाने वाले शब्द सुनना अच्छा लगता है, जबकि कुछ लोग साथ में समय बिताने या मुश्किल समय में मदद करने को प्यार की निशानी मानते हैं. ऐसे में कोई भी तरीका सही या गलत नहीं है. लेकिन परेशानी तब शुरु होती है जब दोनों पार्टनर ये उम्मीद करने लगते हैं कि सामने वाला भी बिल्कुल उसी तरह प्यार जताएगा जैसा वे करते हैं. हालांकि, प्यार जताने के अलग तरीके होने का मतलब ये नहीं है कि एक-दूसरे की इमोशन्स को अनदेखा कर दिया जाए. मजबूत रिश्ते के लिए दोनों लोगों कोो एक-दूसरे को समझने और कोशिश करने की जरूरत होती है.

3. नाराजगी के कारण का अनुमान लगाना

कई बार काम का तनाव, परिवार की चिंता और अन्य कारणों से पार्टनर चुप-चुप रहने लगता है. ऐसे में बिना पूरी बात जाने खुद ही कोई वजह तय कर लेना गलतफहमियों को बढ़ा सकता है. इससे बेहतर होगा कि आप उनसे खुले मन से बात करें और पूछें कि आखिर उन्हें क्या परेशान कर रहा है. उन्हें अपनी बात कहने का मौका दें और तुरंत अपनी सफाई देने या बहस करने की बजाय उनकी बात ध्यान से सुनें. ऐसा करने से आपको असली परेशानी समझने में मदद मिलेगी और रिश्ते में बेवजह की दूरियां भी नहीं आएंगी.

यह भी पढ़ें: ऑफिस में मीठी बातें करने वाला सहकर्मी कहीं आपसे जल तो नहीं रहा? जानिए क्या कहती है स्टडी

यह भी पढ़ें: पार्टनर को फैमिली से मिलवाने जा रहे हैं? पहले इन 4 चीजों पर जरूर कर लें बात, अंडरस्टैंडिंग होगी बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com