पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्यार के साथ तकरार भी होती है. दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों पर नोकझोंक होना आम बात है, लेकिन कई बार गुस्से में ऐसे शब्द निकल जाते हैं जो सामने वाले के दिल में बैठ जाते हैं और ये रिश्ते पर भी असर डाल सकते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि पति-पत्नी दोनों के बीच लड़ाई थोड़ी ज्यादा हो जाती है और दोनों गुस्से में कई-कई दिनों तक बात नहीं करते. अगर, आपकी पत्नी गुस्सा या किसी बात को लेकर नाराज है, तो ऐसे में समझदारी और धैर्य से काम लेना चाहिए, क्योंकि गुस्से में सही की जगह गलत हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं अगर, आपकी पत्नी नाराज है तो आपको कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए?
बात-बात पर गुस्सा करना
अगर, आपकी पत्नी पहले से किसी बात को लेकर परेशान है या फिर नाराज है तो आपको उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए. उन्हें भूलकर भी ये नहीं कह देना, जैसे बात-बात पर गुस्सा करती हो. अगर, आपने ऐसा बोला तो उन्हें लगेगा कि आप उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. आपके लिए ये बात छोटी हो सकती है, लेकिन सामने वाले को ये बात दुख पहुंचा सकती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बस हर बात पर लड़ना आता है
बस हर बात पर लड़ना आता है. जब आपकी पत्नी गुस्सा या नाराज हो तो आपको ये बात बिल्कुल भी नहीं बोलनी चाहिए. गुस्से में पत्नी को लड़ाकू कहने पर बात बढ़ सकती है. ये बात आपकी पत्नी को ज्यादा दुख पहुंचा सकती है और ये बात को और बिगाड़ सकती है. इस बात का असर रिश्ते पर भी पढ़ सकता है. ऐसे में सही शब्दों का इस्तेमाल करें, ताकि रिश्तों में किसी तरह की खटास नहीं आए.
तुम्हारी गलती है, मेरी नहीं
अक्सर, पति-पत्नी के बीच ऐसा होता है कि जब भी कोई छोटी-मोटी बहस होती है तो अपनी गलती मानने की जगह पत्नी की गलतियां गिनाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में किसी भी लड़ाई में पत्नी को 'तुम्हारी गलती है, मेरी नहीं' नहीं बोलना चाहिए. इससे रिश्ते में खटास आ सकती है. किसी बात में आपकी गलती न हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पत्नी की परेशानी को नजरअंदाज कर दिया जाए. रिश्ते में हर बार जीतना जरूरी नहीं होता, बल्कि एक दूसरे को समझना ज्यादा जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें:- मां बनने के बाद वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट से जानिए बिना जिम और डाइटिंग के वेट लॉस करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं