विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब 8 महीने तक घूम सकेंगे पर्यटक, वीकेंड पर टिकट होगी महंगी

पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. अब इसे 1 नवंबर से 30 जून तक पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला किया है, लेकिन वीकेंड पर सोमवार से शुक्रवार के मुकाबले टिकट के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे.

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब 8 महीने तक घूम सकेंगे पर्यटक, वीकेंड पर टिकट होगी महंगी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. अब यहां का पर्यटन सीजन पहले से ज्यादा समय तक चलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने पीटीआर को हर साल 1 नवंबर से 30 जून तक पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला किया है यानी अब लोग करीब आठ महीने तक जंगल सफारी और चूका बीच का आनंद ले सकेंगे. पहले पीटीआर का पर्यटन सीजन आमतौर पर 15 नवंबर से 15 जून तक रहता था. इस बार पर्यटकों को ज्यादा समय तक घूमने का मौका मिलेगा.

वीकेंड पर टिकट होगी महंगी

बरेली के मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने पीटीआर के दौरे के बाद बताया कि पहले पर्यटन आमतौर पर 15 नवंबर से 15 जून तक रहता था और अब इसे 30 जून तक खोलने के फैसला किया गया है. उन्होंने बताया कि यहां घूमने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक जो प्रवेश शुल्क होगा, उससे कुछ अधिक शुल्क शनिवार और रविवार को लिया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, लेकिन शनिवार और रविवार को टिकट की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी. पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले पीटीआर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. सफारी मार्गों, पर्यटक सुविधाओं और प्रमुख पर्यटन स्थलों की मरम्मत और सजावट की जा रही है.

बेहतर सुविधाएं और खूबसूरत अनुभव

पीटीआर का चूका बीच पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. यहां मौजूद हट, रेस्तरां और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. वाटर हट और अरण्य कुटीर की मरम्मत का काम चल रहा है, जबकि थारू हट और ट्री टॉप हट को नया रूप दिया जा रहा है. मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ चूका बीच का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि पर्यटन सत्र शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. अधिकारियों का कहना है कि इस बार पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और खूबसूरत अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़ें:- Delhi Jurassic Park: दिल्ली में अब बच्चों को दिखाएं डायनासोर! खुल गया जुरासिक पार्क, मात्र 100 रुपये की है टिकट

यह भी पढ़ें:- क्या आप पहली बार विदेश जाने की सोच रहे हैं? यहां जानिए डेस्टिनेशन कैसे चुनें और किन बातों का रखें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pilibhit Tiger Reserve, Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com