विज्ञापन

कूलर फेंक रहा है गर्म हवा? रात सोने से पहले Cooler के टैंक में मिलाएं ये 3 चीजें, सुबह तक मिलेगी AC जैसी हवा

Cooler Cooling Tips: क्या आपका भी कूलर गर्म हवा फेंक रहा है. अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें ऐसे 3 तरीके जिनकी मदद से आप पूरी रात ठंडी हवा पा सकते हैं.

कूलर फेंक रहा है गर्म हवा? रात सोने से पहले Cooler के टैंक में मिलाएं ये 3 चीजें, सुबह तक मिलेगी AC जैसी हवा
Cooler Cooling Hacks: कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए क्या करें. (AI Generated Image)

How To Get AC Like Air From Cooler: मई की तपती गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है. दोपहर की लू हो या रात की उमस, पंखा तो अब गर्म हवा फेंकने लगा है. मिडिल क्लास परिवारों के लिए AC का भारी-भरकम बिजली बिल भरना हर किसी के लिए आसान नहीं है. ऐसे में हमारा पुराना साथी 'कूलर' ही सहारा बनता है. लेकिन दिक्कत तब आती है जब बाहर का तापमान 40 डिग्री पार कर जाता है और कूलर भी उमस भरी गर्म हवा देने लगता है. ​अगर आप भी रात भर गर्मी में करवटें बदलते हैं, तो अब टेंशन छोड़िए. आज हम आपको ऐसे 3 आसान और असरदार तरीके बता रहें हैं, जिन्हें अपनाकर आप रातभर ठंडी हवा ले सकते हैं. 

कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए क्या करें- (What to do to get cool air from the cooler)

​1. सेंधा नमक- (Rock Salt)

आपको सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन कूलर के पानी में सेंधा नमक मिलाने से ठंडी हवा आती है. 

​कैसे इस्तेमाल करें- एक बाल्टी पानी में दो बड़े चम्मच सेंधा नमक घोलकर टैंक में डाल दें.
​फायदा- नमक पानी के वाष्पीकरण (Evaporation) की प्रक्रिया को तेज कर देता है. इसके अलावा, नमक की वजह से पानी का तापमान जल्दी नहीं बढ़ता और वह लंबे समय तक ठंडा बना रहता है. इससे कूलर की घास या पैड्स ज्यादा ठंडे रहते हैं और हवा में नमी का सही बैलेंस बना रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​2. बर्फ की सिल्लियां- (Ice Blocks)

​अक्सर लोग कूलर के टैंक में थोड़े से बर्फ के टुकड़े डाल देते हैं, जो 10 मिनट में पिघल जाते हैं. इसकी जगह आपको बड़ी बर्फ की सिल्लियां या जमी हुई प्लास्टिक की बोतलें इस्तेमाल करनी चाहिए.

​कैसे इस्तेमाल करें- 2-2 लीटर की तीन प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर उन्हें फ्रीजर में जमा लें. रात को इन जमी हुई बोतलों को सीधे कूलर के टैंक में डाल दें.
​फायदा- छोटी बर्फ जल्दी पिघलती है, लेकिन जमी हुई बोतलें धीरे-धीरे पानी को ठंडा करती रहती हैं. इससे रात भर पानी का तापमान नीचे बना रहता है और कूलर सुबह तक ठंडी हवा देता है.

3. खस- एसेंशियल ऑयल- (Essential Oil)

​गर्मियों में कूलर की ठंडी हवा के साथ अगर अच्छी खुशबू आए, तो नींद और भी गहरी आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खस (Vetiver) की तासीर बेहद ठंडी होती है?

​कैसे इस्तेमाल करें- रात को सोने से पहले कूलर के टैंक में 4-5 बूंदें खस के इत्र की डाल दें.
​फायदा- खस न केवल हवा को ठंडा महसूस कराता है, बल्कि इसकी खुशबू दिमाग को शांत करती है, जिससे उमस भरी गर्मी में भी आपको सुकून मिल सकता है.

किन बातों का रखें ख्याल-

​सिर्फ चीजें मिलाना ही काफी नहीं है, इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

  • ​क्रॉस वेंटिलेशन- कूलर को कभी भी पूरी तरह बंद कमरे में न रखें. कमरे की एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि ताजी हवा आती रहे और उमस (Humidity) न बढ़े.
  • ​हनीकॉम्ब पैड्स की सफाई- अगर आपके कूलर की घास (Honeycombs) पुरानी हो गई है, तो उसे बदल दें या सिरके (Vinegar) के पानी से साफ करें ताकि पानी का बहाव सही रहे.
  • ​पंप की जांच- सुनिश्चित करें कि कूलर का पंप पानी को पैड्स तक ऊपर तक ठीक से पहुंचा रहा है.

ये भी पढ़ें-  90 दिन जंक फूड नहीं खाया, शरीर ने खुद कम कर दी क्रेविंग्स और बदल गई पूरी लाइफस्टाइल

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com