गर्मी से राहत पाने के लिए एसी और कूलर का सहारा लिया जाता है. लेकिन इस वक्त जो गर्मी पड़ रही है उसमें बिना एसी के रहना तो लगभग नामुमकिन है. कूलर चलाने पर गर्मी से राहत तो नहीं मिलती है लेकिन उससे होने वाली चिपचिपाहट हालत और खराब कर देती है. ऐसे में अगर आपके घर में भी कूलर है तो आपको कुछ बातों का पता होना चाहिए. जिससे आप कूलर चला कर भी इस गर्मी से राहत पा सकते हैं.
इस बात में कोई शक नहीं है कि गर्मियों में तो कूलर बहुत अच्छे से काम करता है, लेकिन बारिश में अगर आपने इसको सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया तो ठंडक नहीं मिलती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मौसम में आपको कूलर कैसे चलाना है.
बारिश के मौसम में कैसे चलाएं कूलर
पानी का पंप बंद रखें
ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में जब आप कूलर चला रहे हैं तो उसकी पानी वाली मोटर को बंद रखें. क्योंकि इस मौसम में हवा में पहले से ही नमी होती है. इसलिए अगर आप पानी का पंप चलाते हैं तो इससे कमरे में और ज्यादा नमी और घुटन महसूस होने लगती है.
खिड़की-दरवाजे खुले रखें
इसके साथ ही आप जब भी कूलर चलाएं तो कमरे के खिड़की और दरवाजों को खुला रखें. जब कमरे का वेंटिलेशन सही रहता है और कमरा ठंडा होता है. दरवाजा और खिड़की खुले रखने से कमरे की नमी बाहर निकलती है और ठंडी हवा अंदर आती है.
कूलर की स्पीड
इस मौसम में आप कूलर को तेज स्पीड में चलाएं. जब कूलर हाई स्पीड में चलता है तो इससे हवा का फ्लो अच्छा रहता है, पसीना जल्दी सूखता है और उमस भी कम होगी.
टैंक खाली रखें
बारिश के मौसम में कूलर में पानी को भरा ना रखें. बारिश के मौसम में कूलर में भरे पानी से गंदी बदबू आती है. इसलिए कूलर की टंकी को खाली और सूखा रखें.
कूलिंग पैड को साफ रखें
वैसे तो हमेशा ही कूलिंग पैड को साफ रखना चाहिए, लेकिन बारिश के मौसम में कूलिंग पैड की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. कूलर के पैड में पानी भरा होने की वजह से उससे बदबू आ सकती है और पैड भी खराब हो सकते हैं.
कूलर को खिड़की के पास रखें
बारिश के मौसम में कूलर को हमेशा खिड़की के पास या बाहर की तरफ रखें. अगर आप कूलर को कमरे में रखेंगे तो इससे एयर फ्लो सही नहीं रहेगा. बाहर कूलर को रखने पर उसका एयर फ्लो सही रहता है और कमरा भी ठंडाता है.
सीलिंग फैन
बारिश के मौसम में कूलर की स्पीड को हाई रखें और सीलिंग फैन को स्लो स्पीड में रखें. ऐसा करने से पूरे कमरे में हवा अच्छी तरह से फैलती है और गर्मी से राहत मिलती है.
ये भी पढ़ें: AC फटने की खबरों के बीच बढ़ी लोगों की चिंता, 38 साल के योगेंद्र ने बताया कैसे रखी अपने परिवार की सुरक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं