विज्ञापन

कूलर दे रहा है कम ठंडक? बेकिंग सोडा का ये देसी जुगाड़ कर देगा कमाल

कूलर से ठंडी हवा नहीं आ रही? जानिए किचन में मौजूद बेकिंग सोडा और सिरका कैसे कूलिंग को तेज करने में मदद कर सकते हैं.

कूलर दे रहा है कम ठंडक? बेकिंग सोडा का ये देसी जुगाड़ कर देगा कमाल
कूलर की कूलिंग कैसे बढ़ाएं?
NDTV

घर में कूलर तो है, लेकिन ज्यादा कूलिंग नहीं करता है. हफ्ते में दो बार पानी भी भरते हैं, पैड्स को साफ भी करते हैं, लेकिन तब भी कूलिंग नहीं करता. आज हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपके किचन में ही मौजूद है. आप सभी की किचन में बेकिंग सोडा तो होगा ही. बस इसकी मदद से आपको डबल कूलिंग का आनंद मिलेगा, लेकिन बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना कैसे है? चलिए जानते हैं.

कूलर की कूलिंग डबल करने का जबरदस्त तरीका

कूलर के पैड्स पर जमी पपड़ी को साफ करने के लिए वैसे तो बाजार में कई तरह केमिकल वाले लिक्विड मिलते हैं, लेकिन जो बात बेकिंग सोडा और सफेद सिरका में है में है वो किसी केमिकल वाली चीज में कहां. क्रॉम्पटन द्वारा एक पब्लिश आर्टिकल में भी बताया है कि कैसे सिरका कूलर के पैड्स को साफ करने में मदद कर सकता है.

सामग्री

  • आधा चम्मच सफेद सिरका
  • 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा
  • गुनगुना पानी
  • पुराना ब्रश

इसका मिश्रण कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें.
  • अब इसमें सिरका और बेकिंग सोडा मिला दें.
  • अब किसी भी पुराने ब्रश की मदद से साफ करें. 

स्टेप बाय स्टेप कैसे साफ करें?

  • घर पर तैयार किए हुए इस पानी को जहां-जहां पपड़ी जमी है वहां-वहां छिड़ककर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • अब पुराने ब्रश की मदद से जितनी पपड़ी जमी है सारी बाहर निकाल लें.
  • अब साफ पानी से पैड्स को धो लें.
  • आप देखेंगे कि पैड्स बिल्कुल साफ हो चुके हैं.

ये तो था कूलर के पैड्स को घर पर साफ करने का तरीका. इसके अलावा आप अपने रूम के हिसाब से भी कूलर का साइज़ चुन सकते हैं, जिससे कूलिंग बेहतर हो सकती है.

  • अगर आप सिंगल पर्सन के लिए कूलर ले रहे हैं, तो पर्सनल कूलर या टावर कूलर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 
  •  अगर आप पूरे परिवार के लिए कूलर ले रहे हैं, तो डेजर्ट कूलर सबसे बेहतरीन विकल्प होता है.

इसे भी पढ़ें: 2 अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है इन 5 चीजों में, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने शेयर किया डाइट प्लान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com