- स्कैल्प पर जमा हुआ दिखता है डैंड्रफ.
- कुछ चीजें कर देती हैं डैंड्रफ का सफाया.
- इस्तेमाल का तरीका भी है आसान.
Hair Care: कहीं बाहर तैयार होकर जाना हो और अचानक सिर पर डैंड्रफ नजर आने लगे तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है. इस डैंड्रफ से बाल गंदे तो दिखते ही हैं साथ ही खुजली और बाल झड़ने जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं. और तो और बालों पर हाथ लगाते ही डैंड्रफ झड़कर गिरने लगे तो शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है सो अलग. आपको इन हालातों से ना गुजरना पड़े इसीलिए आपके लिए यहां दिए गए हैं कुछ ऐसे नुस्खे जो डैंड्रफ (Dandruff) दूर करने में बेहद अच्छा असर दिखाते हैं. इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमाना आसान है और ना आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे और ना ही किसी तरह की जद्दोजहद उठानी होगी.
चेहरे को बेदाग बना देगा ग्रीन टी फेस मास्क, जानिए 5 तरीकों से Green Tea Mask बनाने का तरीका
डैंड्रफ के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे | Ayurvedic Remedies For Dandruff
सिर की सतह पर जमा हुआ डैंड्रफ डेड स्किन सेल्स के रूप में वाइट फ्लेक्स बनकर झड़ने लगता है. फंगस सीबम को खाने लगता है जिससे स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाती है. ऐसे में डैंड्रफ ना हो पहले तो इसके लिए बालों में बहुत ज्यादा देर तक तेल लगाकर नहीं रखना चाहिए. अब जानिए कि डैंड्रफ हो जाए तो इसे हटाएं कैसे.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर नीम (Neem) सिर से डैंड्रफ का सफाया कर देती है. नीम के पत्तों को बालों से खुजली दूर करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है. इसके लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल लीजिए. अब नीम के पानी को सादे पानी के साथ मिलाकर सिर धोइए. इससे डैंड्रफ दूर होगा. बिना पानी में मिलाए नीम के रस का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे स्किन इरिटेट हो सकती है.
लहसुनना सिर्फ खाने में बल्कि बालों पर लगाने मे भी आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके एंटीफंगल गुण खासतौर से डैंड्रफ दूर करने में काम आते हैं. 2 लहसुन (Garlic) लें और उन्हें कूटकर पानी में मिला लें. इस पानी को स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें. बालों से बदबू ना आए इसके लिए शहद को इस पानी में मिलाया जा सकता है.
मेथीबालों से डैंड्रफ हटाने के लिए मेथी (Fenugreek Seeds) के पैक का इस्तेमाल करें. इस हेयर पैक को बनाने के लिए रातभर मेथी दानों को भिगोकर रखें. दानों के भीग जाने के बाद पानी को छानकर दानों को पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर एक घंटा रखें और फिर धो लें.
जोड़ों में नहीं जमा होगा Uric Acid, सर्दियों में खाना शुरू कर दीजिए ये 4 फल
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं