विज्ञापन

ये हैं भारत की सबसे पुरानी टॉफियां, जानें कैसे हुई थी इस मीठी गोली की शुरुआत

भारत में टॉफियों का इतिहास आजादी से पहले से जुड़ा है. पान पसंद, पॉपिंस, किसमी और मेलोडी जैसी टॉफियां दशकों से लोगों की पसंद बनी हुई हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट दी. उसके बाद से पुरानी टॉफियों की याद ताजा हो गई है.

ये हैं भारत की सबसे पुरानी टॉफियां, जानें कैसे हुई थी इस मीठी गोली की शुरुआत
टॉफियों का इतिहास

Oldest Toffee Of India: पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मैलोनी को मेलोडी क्या गिफ्ट की. पुराने दौर के एड और टॉफियों की यादें भी ताजा होने लगी है. वो दौर था जब बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी की जेब में कभी न कभी कोई टॉफी जरूर रही है. स्कूल की छुट्टी हो, दादी की पोटली हो या किराने की दुकान पर बचा हुआ छुट्टा पैसा, टॉफियां हमेशा हमारी यादों का हिस्सा रही हैं. भारत में कई ऐसी टॉफियां हैं. जो आजादी से पहले शुरू हुई थीं और आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. किसी का नाम, किसी का रेपर तो किसी का एड आते ही जुबां पर उस टॉफी का स्वाद भी महसूस होने लगता है. टॉफियों का ये चलन भारत में आजादी से पहले का भी है. आपको बताते हैं उन टॉफियों के बारे में जो कई सालों से भारत के बच्चों का शौक बनी हुई हैं.

पान पसंद से जेम्स तक, कैसे शुरू हुआ मीठा सफर

भारत की सबसे पुरानी टॉफियों में पान पसंद का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इसकी शुरुआत 1940 के आसपास हुई थी. पान के स्वाद वाली ये कैंडी उस दौर में काफी अलग मानी जाती थी. इसके बाद 1950 में पॉपिंस आई. जिसने रंग-बिरंगी गोलियों से बच्चों को दीवाना बना दिया. 1963 में किसमी बाजार में उतरी. इलायची और टॉफी का अनोखा स्वाद लोगों को इतना पसंद आया कि आज भी इसकी अलग पहचान है. फिर 1967 में जेम्स आई, जिसे भारत की पहली रंगीन चॉकलेट कैंडी माना जाता है. छोटे-छोटे रंगीन दाने बच्चों की पहली पसंद बन गए थे.

पीएम मोदी का गिफ्ट, मेलोडी बन गई सोशल मीडिया स्टार

फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा मेलोडी टॉफी की हो रही है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी का पैकेट गिफ्ट किया. ये गिफ्ट जितना दिलचस्प था. उतना ही मजेदार था वो वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में पीएम मोदी और मैलोनी दोनों नजर आ रहे हैं. मैलोनी वीडियो में कहती हैं कि पीएम मोदी उनके लिए गिफ्ट लाए हैं और फिर मेलोडी दिखाती हैं. जिसके बाद दोनों मुस्कुरा देत हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों को फिर मेलोडी की पुरानी पंच लाइन मेलोडी खाओ खुद जान जाओ याद आई. साथ ही उस दौर की चॉकलेट्स का भी स्वाद याद आने लगा.

PM मोदी को याद रहा मेलोनी का पुराना हैशटैग, इस वजह से गिफ्ट कर दिया Melody का पूरा पैकेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toffees Of India, Gems Toffee, Melody Toffee, PM Modi Melody Gift, Toffee History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com