विज्ञापन

क्या आप जानते हैं, दुनिया की 4 सबसे महंगी चीजें कौन सी हैं ?

Most Expensive Things in World : आज के इस आर्टिकल में हम दुनिया की 4 सबसे मंहगी चीजों के बारे में जिनका दाम मिलियन-बिलियन से लेकर ट्रिलियन तक में हैं. तो बिना देर किए आइए देखते उनकी लिस्ट...

क्या आप जानते हैं, दुनिया की 4 सबसे महंगी चीजें कौन सी हैं ?
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन दुनिया की मंहगी चीजों में शामिल है, जिसकी कीमत 50 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपए है.

5 Most Expensive Things in World : क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे मंहगी चीजें कौन सी हैं और आपके पास उन्हें खरीदने के लिए उतना पैसा है की नहीं. आप भले ही उस महंगी चीज को खरीद न पाएं लेकिन सोचने पर मजबूर जरूर हो जाएंगे की ये आखिर इतनी कीमती क्यों है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम दुनिया की 4 सबसे मंहगी चीजों के बारे में जिनका दाम मिलियन-बिलियन से लेकर ट्रिलियन तक में हैं. तो बिना देर किए आइए देखते उनकी लिस्ट...

दुनिया की ये हैं 4 महंगी चीजें

1. एंटीमैटर क्या है

 यह दुनिया की सबसे महंगी चीज मानी जाती है. इसका उपयोग वैज्ञानिक प्रयोगों में होता है. एंटीमैटर की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे व्यावसायिक उपयोग में अभी तक नहीं लाया जा सका है. इसका उपयोग सिर्फ वैज्ञानिक अपने क्षेत्र के जरूरी काम के लिए करते हैं. इसकी अनुमानित कीमत करीब 90 ट्रिलियन डॉलर (करीब 63 लाख अरब रुपए) है.

2. हिस्ट्री सुप्रीम यॉट

यह दुनिया की सबसे महंगी यॉट है. इसकी कीमत 4.8 बिलियन डॉलर (आज के हिसाब से करीब 40597 करोड़ रु) है. History Supreme एक 100 फुट लंबी यॉट है, जिसे ब्रिटेन के स्टुअर्ट ह्यूजेस (Stuart Hughes) ने बनाया था. इसको बनाने में तीन साल का समय लगा, यॉट के ज्यादातर हिस्से प्लैटिनम और गोल्ड से तैयार किए गए हैं, इसके मास्टर बेडरूम में प्लैटिनम के साथ-साथ उल्कापिंड का पत्थर और असली टी-रेक्स डायनासोर की हड्डी से बना हुआ है.

3. उत्तम गुलाबी हीरा

 इस हीरे की खास बात है कि यह रासायनिक रूप से सबसे शुद्ध है. इसकी चमक इतनी तेज है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं. इस हीरे को न्यूयॉर्क के कारीगरों ने तैयार किया है. जिसमें करीब छह महीने का वक्त लगा. इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 3.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ऊपर ही बताया जाता है.

4. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

यह दुनिया की मंहगी चीजों में शामिल है, जिसकी कीमत 50 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपए है. इसे 12 साल की मेहनत से दुनिया के कई टॉप एक्सपर्ट्स ने मिलकर तैयार किया है. पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर (250 मील) ऊपर परिक्रमा करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मानव जाति की सबसे महत्वाकांक्षी इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक है.

ये भी पढ़े-PM मोदी को याद रहा मेलोनी का पुराना हैशटैग, इस वजह से गिफ्ट कर दिया Melody का पूरा पैकेट

लेखक के बारे में
img
Subhasini Tripathi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Duniya Ki Anokhi Cheezein, Interesting Facts In Hindi, International Space Station Cost, Duniya Ki 5 Sabse Mehngi Cheezein Hindi Mein, Antimatter Price In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com