विज्ञापन

MBBS के बाद सबसे ज्यादा सैलरी किस स्पेशलाइजेशन में मिलती है?

MBBS के बाद स्पेशलाइजेशन करके अच्छे खासे पैसे कमाए जा सकते हैं. लेकिन स्पेशलाइजेशन करने में MBBS के बाद लगभग 6 साल की पढ़ाई और ट्रनिंग करनी पड़ती है. जो डॉक्टर स्पेशलाइजेशन कर लेते हैं, उनकी सैलरी सीधा करोड़ों में पहुंच जाती है.

MBBS के बाद सबसे ज्यादा सैलरी किस स्पेशलाइजेशन में मिलती है?
न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी या गैस्ट्रोएंटरोलॉजी बनने में काफी सालों तक मेहनत करनी पड़ती है.

MBBS करने के बाद एक डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है, ये उसकी स्पेशलाइजेशन पर निर्भर करता है. अगर आपको लगता है कि MBBS करने के बाद हर डॉक्टर अच्छे पैसे कमाता है, तो ये जरूरी नहीं है. डॉक्टर की सैलरी इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसने किसमें स्पेशलाइजेशन कर रखी है और सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल या अपनी प्रैक्टिस कर रहा है. MBBS के बाद सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले स्पेशलाइजेशन कौन सी होती हैं और कितनी सैलरी मिलती है, आइए जानते हैं, इसके बारे में.

Neurosurgery (न्यूरोसर्जरी)

न्यूरोसर्जन दिमाग, नसों से जुड़ी बीमारियों और सर्जिकल इलाज करता है. न्यूरोसर्जन की सैलरी काफी अच्छी खासी होती है. बात की जाए शुरुआती सैलरी की तो एक न्यूरोसर्जन आराम से 25 से 40 लाख प्रति साल काम लेता है. वहीं अनुभवी डॉक्टर 1से 5 करोड़ प्रति साल कमाता है.

Cardiology (कार्डियोलॉजी)

कार्डियोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करने वाले डॉक्टरों की भी सैलरी काफी अच्छी खासी होती है.  इनकी शुरुआती सैलरी 20–35 लाख प्रति साल होती है. वहीं अनुभवी के साथ ये 3 करोड़ तक पहुंच जाती है.

Orthopedic Surgery (ऑर्थोपेडिक सर्जरी)

ऑर्थोपेडिक, हड्डी के रोग से जुड़ा है. जो इसमें स्पेशलाइजेशन करते हैं, उन्हें शुरुआती सैलरी 18 से 30 लाख प्रति साल मिलने लग जाती है. वहीं अनुभवी के साथ ये 2 करोड़ तक आसानी से पहुंच जाती है.

Plastic & Reconstructive Surgery (प्लास्टिक सर्जरी)

आज के समय में प्लास्टिक सर्जरी लोग काफी करवा रहे हैं. प्लास्टिक सर्जरी करने में लाखों का खर्च आता है. वहीं प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की सैलरी काफी मोटी होती है. शुरुआती सैलरी 20 से लेकर 35 लाख प्रति साल तक होती है. जबकि कॉस्मेटिक प्रैक्टिस के साथ ये 1 से 5 करोड़ तक भी पहुंच जाती है.

इनके अलावा Gastroenterology (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), Urology (यूरोलॉजी), Radiology (रेडियोलॉजी) और Dermatology (डर्मेटोलॉजी) में स्पेशलाइजेशन करके भी अच्छी सैलरी पाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान: जूनियर लॉ ऑफिसर परीक्षा 26 और 27 जुलाई को, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, नोट करें तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 mbbs, High Paying Job, High Paying Job India, High Paying Jobs Graduation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com