अधिकांश छात्र 10वीं करने के बाद 11वीं में दाखिला लेते हैं, लेकिन कई छात्र ऐसे होते हैं जो आगे पढ़ना नहीं चाहते. ऐसे छात्र 10वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स करके करियर बना सकते हैं. अगर आपकी रुचि किसी विशेष कौशल (Skill) को सीखने और इसमें प्रोफेशनल करियर बनाने की है, तो कई डिप्लोमा कोर्स अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.
कक्षा 10 के बाद कर सकते हैं ये 7 डिपलोमा कोर्स
पॉलिटेक्निक (Engineering Diploma)
अगर आपकी रुचि इंजीनियरिंग में है, तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक लोकप्रिय विकल्प है. इसमें मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई कोर्स कर सकते हैं. इसकी अवधि सामान्यतः 3 वर्ष होती है. ये कोर्स करने के बाद जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, सरकारी और निजी कंपनियों में काम मिल सकता है.
होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा
हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। यदि आपको लोगों से बातचीत करना, होटल या रेस्टोरेंट मैनेजमेंट में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे करने के बाद होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइन कैटरिंग, क्रूज इंडस्ट्री, रेस्टोरेंट मैनेजमेंट में काम मिल सकता है.
फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा
क्रिएटिव छात्रों के लिए फैशन डिजाइनिंग बेहतरीन विकल्प है. इस कोर्स में कपड़ों की डिजाइनिंग, टेक्सटाइल, पैटर्न मेकिंग और फैशन ट्रेंड्स की जानकारी दी जाती है. ये कोर्स करके फैशन डिजाइनर, बुटीक, गारमेंट इंडस्ट्री, फैशन ब्रांड्स में काम मिल सकता है.
पुरातत्व विभाग में कैसे मिलती है नौकरी, क्या करनी होती है पढ़ाई
एनीमेशन और मल्टीमीडिया
डिजिटल कंटेंट, गेमिंग, फिल्म और विज्ञापन उद्योग में एनीमेशन प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बनी हुई है. ये कोर्स करते हुए 2D एवं 3D Animation, Graphic Designing, Video Editing, Visual Effects (VFX) सीख सकते हैं. इसके बाद Animation Studio, Gaming Company, Digital Media, Freelancing का काम मिल सकता है.
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी
अगर कैमरा और विजुअल स्टोरीटेलिंग में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए उपयोगी हो सकता है. इसमें कैमरा तकनीक, लाइटिंग, एडिटिंग और फोटो कम्पोजिशन जैसी बातें सिखाई जाती हैं. इसके बाद Wedding Photography, Corporate Photography, News Media, Advertising, Freelance Photography, Content Creation का काम मिल सकता है.
ब्यूटी एंड वेलनेस डिप्लोमा
ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. यह कोर्स पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए उपयुक्त है. इस कोर्स को करने के बाद Salon Professional, Makeup Artist, Beauty Consultant, Wellness Expert का काम मिल सकता है. इसके अलावा अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.
कंप्यूटर एप्लीकेशन और आईटी डिप्लोमा
डिजिटल युग में कंप्यूटर से जुड़े कौशल लगभग हर क्षेत्र में उपयोगी हैं. इस कोर्स में बेसिक प्रोग्रामिंग, ऑफिस एप्लीकेशन, नेटवर्किंग और कंप्यूटर हार्डवेयर जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. इसे करने के बाद Computer Operator, Technical Support, Data Entry, IT Assistant, Small Business IT Services का काम मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं