राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), जयपुर विकास प्राधिकरण के लिए कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2026 को करेगा. परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा. एडमिट कार्ड 23 जुलाई, 2026 को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. जहां से उम्मीदवार आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे.
इन नियमों का करना होगा पालन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पहले तक ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा. उम्मीदवार को मूल रंगीन आधार कार्ड और नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त अन्य मूल पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.
आयोग ने दलालों और फर्जी लोगों के बहकावे में नहीं आने की चेतावनी देते हुए कहा है कि परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत या प्रलोभन देने वालों की सूचना तुरंत आयोग कंट्रोल रूम को दें. साथ ही अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना और संपत्ति कुर्क करने जैसी कठोर कार्रवाई का प्रावधान है.
गूगल मैप पर निर्भर न रहें
आयोग ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहें और परीक्षा से पहले ई-प्रवेश पत्र में दिए गए पते पर होकर आ जाएं. ताकि एग्जाम वाले दिन किसी भी तरह की कोई परेशानी न और समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं