विज्ञापन

इन्वेस्टमेंट बैंकर बन कमाएं मोटी सैलरी, करोड़ तक मिलता है पैकेज, 12वीं के बाद करना होता है ये कोर्स

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनकर आप अच्छी खासी सैलरी पा सकते हैं. फाइनेंस और बिजनेस में जिन लोगों की रुचि होती है, वो इन्वेस्टमेंट बैंकर बनकर करियर में अच्छी ग्रोथ पा सकते हैं. सबसे खास बात इन्वेस्टमेंट बैंकर की डिमांड विदेशों में भी काफी होती है. ऐसे में विदेश जाकर भी ये नौकरी कर सकते हैं.

इन्वेस्टमेंट बैंकर बन कमाएं मोटी सैलरी, करोड़ तक मिलता है पैकेज, 12वीं के बाद करना होता है ये कोर्स
इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स अच्छी होनी चाहिए.

फाइनेंस और बिजनेस से जुड़े ऐसे कई कोर्स हैं, जिन्हें करके आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं. इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का कोर्स करके अच्छा खासा पैकेज आप कमा सकते हैं. फाइनेंस सेक्टर की ये सबसे हाई-पेइंग नौकरी होती है. इन्वेस्टमेंट बैंकर कंपनियों या बड़ी संस्थानों को फंड जुटाने और निवेश करने जैसे वित्तीय मामलों में सलाह देता है. 12वीं पास करने के बाद आप आसानी से  इसमें करियर बना सकते हैं. इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए कुल 5 साल का समय लगता है. आइए जानते हैं इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आपको कौन सा कोर्स करना होगा और आपको कितने सैलरी मिल सकती है.

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए बेस्ट कोर्स कौन से हैं?

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए आप नीचे बताए गए कोर्सेज को चुन सकते हैं-

  1. B.Com (बैचलर ऑफ कॉमर्स)- ये कोर्स 3 साल का होता है. B.Com कोर्स के दौरान फाइनेंस, अकाउंटिंग और टैक्सेशन के बारे में बताया जाता है.
  2. BBA (Finance)-इस कोर्स की अवधि भी 3 साल की होती है. बिजनेस मैनेजमेंट और फाइनेंस से जुड़ी चीजें इस कोर्स के दौरान पढ़ाई जाती है.
  3. BA Economics-  इकोनॉमिक्स और मार्केट एनालिसिस में जिन की रुचि है, वो ये कोर्स कर सकते हैं. 
  4. ऊपर बताए गए फाइनेंस और बिजनेस से जुड़े कोर्स करने के बाद MBA (Finance) भी जरूर करें. ये कोर्स दो साल का होता है. MBA (Finance) की डिग्री हासिल करने के बाद आप नौकरी शुरू कर सकते हैं.

इन स्किल्स की भी होती है जरूरत

डिग्री के अलावा ओर भी ऐसी स्किल होती हैं, जो कि इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए जरूर होती है. इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने के लिए कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स अच्छी होनी चाहिए. इस चीज की कला होनी चाहिए कि लोग आपकी बातों को माने.  इसके अलावा समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए. अपने लिए गए फैसलों पर पूरा विश्वास होना चाहिए.

किन क्षेत्रों में मिलती है नौकरी

कोर्स पूरा करने के बाद आप बैंक, मैनेजमेंट कंपनियां, फाइनेंशियल कंसल्टिंग फर्म, प्राइवेट इक्विटी कंपनी के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं. एक बार अनुभव होने के बाद आप बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में भी अप्लाई कर सकते हैं. अक्सर बड़ी कंपनियों में इन्वेस्टमेंट बैंकर्स की भर्ती निकलती रहती है.

इन्वेस्टमेंट बैंकर की सैलरी

इन्वेस्टमेंट बैंकर की सैलरी अनुभव और कंपनी कितनी बड़ी है, इसपर निर्भर करती है. फ्रेशर को आराम से 5 लाख का पैकेज मिल जाता है. वहीं जैस-जैसे अनुभव बढ़ता है, पैकेज भी बढ़ने लग जाता है. 2 से 5 साल के अनुभव में ये पैकेज  20 लाख तक पहुंच जाता है. 10 साल से अधिक अनुभव होने पर  40 लाख से 1 करोड़ रुपये  सालाना पैकेज भी मिल सकता. पैकेज के अलावा कई कंपनियां परफॉर्मेंस बोनस भी देती हैं. जो कि लाखों में होता है.

ये भी पढ़ें-MP Anganwadi Bharti 2026: मध्यप्रदेश में 2548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर भर्ती, ये है लास्ट डेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Paying Careers, High Paying Job India, Investment Banker, Investment Bankers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com