UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है. लंबे समय से चले आ रहे परीक्षा या इंटरव्यू की तारीख का इंतजार अब खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2026 का अपना नया परीक्षा और इंटरव्यू कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग इस बार पूरे एक्शन मोड में है और सितंबर 2026 तक ताबड़तोड़ 32 भर्तियों की प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी में है. इसमें लेखपाल से लेकर स्टेनोग्राफर तक की बड़ी भर्तियां शामिल हैं. आइए जानते हैं कि कौन-सा एग्जाम कब होने जा रहा है और लेखपाल भर्ती की परीक्षा किस तारीख को होगी.
सीएम योगी के एक्शन के बाद 10 साल का इंतजार खत्म
प्रदेश में साल 2015 से लेकर 2025 के बीच कई ऐसी वैकेंसी निकली थीं, जिनके इंटरव्यू या फाइनल एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स पिछले 10 साल से भटक रहे थे. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की थी. सीएम ने साफ निर्देश दिए थे कि जितनी भी पुरानी और रुकी हुई भर्तियां हैं, उन्हें बिना किसी देरी के जल्द से जल्द पूरा किया जाए. इसके तुरंत बाद ही आयोग ने यह नया कैलेंडर जारी कर दिया है.
लेखपाल मुख्य परीक्षा कब होगी
आयोग की तरफ से जारी नए कैलेंडर के अनुसार, लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिटेन 21 मई 2026 को होगा. जो छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अब कमर कसने का समय आ गया है. डेट कंफर्म होने से छात्रों को बड़ी राहत भी मिली है. कैलेंडर के अनुसार, साल के शुरुआती महीनों में कई पेंडिंग इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट निपटाए गए हैं.
मई 2026 तक हो चुकी लिखित परीक्षाएं और फिजिकल टेस्ट
1. स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा- 11 जनवरी 2026
2. स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा- 20 जनवरी 2026
3. कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा- 1 फरवरी 2026
4. वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा फिजिकल टेस्ट- 10 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक
5. प्रवर्तन कांस्टेबल (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा फिजिकल टेस्ट- 22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक
मार्च से मई 2026 तक आयोजित इंटरव्यू और रिटेन एग्जाम
6. अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) इंटरव्यू- 12 मार्च 2026
7. अनुदेशक वायरमैन इंटरव्यू- 13 मार्च 2026
8. अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन एण्ड एअर कंडीशनर) इंटरव्यू- 17 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक
9. अनुदेशक प्लंबर इंटरव्यू- 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक
10. अनुदेशक टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम इंटरव्यू- 28 मार्च 2026
11. अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा- 3 मई 2026
12. लेखपाल मुख्य परीक्षा- 21 मई 2026
जून 2026 में होने वाले इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और रिटेन एग्जाम
13. अनुदेशक टर्नर इंटरव्यू
14. अनुदेशक बेसिक कॉस्मेटोलॉजी इंटरव्यू
15. वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा-2023- मेडिकल एग्जाम 15 जून, 2026 से 20 जून, 2026 तक
16. अनुदेशक मशीनिस्ट इंटरव्यू
17. सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (पशुपालन विभाग) इंटरव्यू
18. फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा- 29 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
19. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा- 29 जून 2026 को दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
20. बीसीजी टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा- 30 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
जुलाई से सितंबर 2026 तक की एग्जाम और इंटरव्यू का शेड्यूल
21. अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी इंटरव्यू- जुलाई 2026
22. अनुदेशक ड्रेस मेकिंग इंटरव्यू- जुलाई, 2026
23. अनुदेशक स्वींग टेक्नोलॉजी इंटरव्यू- जुलाई, 2026
24. सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा- 12 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
25. दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा- 12 जुलाई 2026 को दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
26. अनुदेशक मैकेनिक मोटर व्हीकल इंटरव्यू- जुलाई, 2026
27. सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकीय) मुख्य परीक्षा- 26 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
28. अनुदेशक प्लंबर इंटरव्यू- अगस्त, 2026
29. प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा- 9 अगस्त, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
30. सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (ग्रेजुएशन लेवल) मुख्य परीक्षा- 23 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
31. आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा- 20 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
32. वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा- 27 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
JoSAA काउंसलिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, ऐसे मिलेगी मनचाही सीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं