विज्ञापन

बेटी का सपना पूरा करने के लिए बाप की मेहनत, सुबह 4 बजे साइकिल पर बिठाकर ले गए PET सेंटर

UPSSSC PET Exam: यूपी पीईटी परीक्षा के दौरान एक पिता अपनी बेटी को साइकिल पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. पिता के पीछे साइकिल पर बैठी बेटी ने वीडियो बनाकर बताया कि वो सुबह 4 बजे घर से निकल गए.

बेटी का सपना पूरा करने के लिए बाप की मेहनत, सुबह 4 बजे साइकिल पर बिठाकर ले गए PET सेंटर
PET परीक्षा के दौरान वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में तीन दिन तक चलने वाली PET परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए. इस दौरान यूपी के सैफई से एक वीडियो सामने आया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. इस वीडियो में एक पिता का संघर्ष नजर आ रहा है, जो अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए सुबह 4 बजे उठकर अपनी साइकिल निकालता है और बेटी को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने जाता है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एक बेटी अपने पिता के साथ साइकिल पर बैठकर परीक्षा देने जा रही है. 

बेटी ने शेयर किया वीडियो

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2026) के लिए 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर की तारीख तय हुई थी. इन तीनों दिनों में यूपी के लाखों युवाओं ने परीक्षा दी. कुल 35 लाख से भी ज्यादा युवाओं ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. 

इसी दौरान एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, जिसने बताया कि उसके पापा उसे छोड़ने जा रहे हैं और सुबह 4:30 का समय हो रहा है. इस दौरान पूरा अंधेरा छाया हुआ है, लेकिन पिता लगातार साइकिल पर पैडल मारते जा रहे हैं और बेटी को उसके सपने तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. एक पिता का बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है. 

UP PET परीक्षा क्या है?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तमाम भर्तियों में शामिल होने के लिए पहले PET निकालना जरूरी होता है. इसमें ग्राम विकास अधिकारी से लेकर लेखपाल और ग्रुप-सी की सभी भर्तियां शामिल होती हैं. हालांकि यूपी पीईटी सर्टिफिकेट एक साल तक के लिए ही मान्य होता है. यानी पीईटी निकालने के बाद एक साल में होने वाली तमाम परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें | UPSC सिविल सर्विस मेन्स का रिजल्ट हुआ जारी, 2,526 उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू

यह भी पढ़ें | CBSE ने किया प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की तारीखों का ऐलान, कभी भी जारी हो सकती है डेटशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upsssc Pet Exam, PET Exam, Viral Video, Father Viral Video, Saifai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com