विज्ञापन

UPSC एग्जाम देते ही जारी हो जाएगी आंसर की, जानें इस नए नियम से क्या होगा फायदा?

UPSC CSE Answer Key 2026 : यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. अब परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी. आयोग द्वारा लिया गया ये ऐताहासिक फैसला यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए कैसे फायदा पहुंचाएगा, ये सारी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में हम विस्तार से बताने जा रहे हैं.

UPSC एग्जाम देते ही जारी हो जाएगी आंसर की, जानें इस नए नियम से क्या होगा फायदा?
UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने इसे "एक नई शुरुआत" बताते हुए कहा कि इस पहल से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और उम्मीदवारों के साथ समय पर संवाद हो सकेगा.

UPSC CSE Answer Key 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 को लेकर ऐतिहासिक फैसला किया है, जिसकी मांग लंबे समय से अभ्यर्थी कर रहे थे. यूपीएससी ने फैसला लिया है कि अब से सिविल सर्विसेज प्रिलिम्स एग्जाम 2026 के तुरंत बाद 'प्रोविजनल आंसर-की' जारी कर दी जाएगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने यानी ऑब्जेक्शन उठाने का मौका भी दिया जाएगा. UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने इसे एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि इस पहल से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और उम्मीदवारों के साथ समय पर संवाद हो सकेगा. 

31 मई तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

आपको बता दें कि इस बार छात्र 31 मई की शाम 6 बजे तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं.

आपत्ति दर्ज कराने का क्या है तरीका?

अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग द्वारा जारी आंसर-की में कोई उत्तर गलत है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 'Online Question Paper Representation Portal (QPRep)' के जरिए ऑब्जेक्शन फाइल कर सकते हैं.

3 सबूत देने होंगे

इसके लिए छात्रों को तीन  (Authentic Sources) के दस्तावेज या सपोर्टिंग प्रूफ भी अपलोड करने होंगे.

सब्जेक्ट एक्सपर्ट करेंगे आपत्तियों की जांच

साथ ही आयोग ने अपने बयान में कहा है कि आपत्तियों की जांच सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स गहराई से करेंगे. सभी अपत्तियों पर अंतिम गहन विचार करने के बाद ही अंतिम आंसर की जारी की जाएगी. 

UPPSC के इस नए फैसले का सिविल परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को क्या फायदा होगा आइए जानते हैं- 

UPSC CSE Answer Key 2026 : रिजल्ट से पहले Final Answer Key जारी होने के क्या होंगे फायदे?

  1. आपको बता दें कि इससे पहले तक आयोग फाइनल आंसर की रिजल्ट जारी होने के बाद जारी करता था. जिससे अभ्यर्थी  प्रीलिम्स परीक्षा में हुई गलतियों को चुनौतियों नहीं दे पाते थे. इसको लेकर वो लगातार आयोग से शिकायत करते आ रहे थे. ऐसे में आयोग के इस फैसले ने अभ्यार्थियों को बड़ी राहत दे दी है. 
  2. यूपीएससी के इस बदलाव से अब अभ्यर्थी जान पाएंगे कि वो सेलेक्ट हो पाएंगे की नहीं. इससे उन्हें यह भी स्पष्ट हो जाएगा की उन्हें मेंस की तैयारी शुरू करना है या फिर दोबारा से प्रीलिम्स पर ध्यान देना चाहिए. 
  3. रिजल्ट से पहले आंसर की जारी होने से उन्हें अपनी आगे की योजना बनाने में आसानी होगी. प्रिलिम्स का स्कोर साफ होते ही जिन छात्रों के नंबर कट-ऑफ के पास होंगे, वे बिना समय गंवाए तुरंत मेन्स परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- UPSC Prelims Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, 24 मई को है एग्जाम


 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com