UP Home Guard Bharti 2026 Result: यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न हो चुकी है.बोर्ड ने आंसर की (Answer Key) भी जारी कर दी है. अब उम्मीदवार केवल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट बहुत जल्द आने की संभावना है, रिजल्ट आने के बाद प्रक्रिया इस प्रकार होगी. रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (Physical Test), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन होगा,फिर वर्दी पहनने का सपना पूरा हो जाएगा है.रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Home Guard Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें.
- अगर आप चयनित होते हैं तो Congratulations मैसेज के साथ आगे की प्रक्रिया की जानकारी दिखेगी.
- अगर चयन नहीं होता है तो Sorry मैसेज आएगा.
यूपी होमगार्ड भर्ती की परीक्षा कब हुई थी?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती में 41,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है.
होमगार्ड भर्ती की कटऑफ
अभी उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि कटऑफ कितनी जा सकती हैं, तो उम्मीदवारों ने बताया था कि पेपर बहुत टफ आया था. जिनके अनुसार अगर पेपर टफ था, तो इसकी कटऑफ की संभावना लगभग 60 से 65 प्रश्न सही हैं तो आपको अगले चरण के लिए चुन लिया जाएगा.अब आपको आगे की तैयारी को शुरू कर देना चाहिए, लेकिन उम्मीदवारों के मन में डर बना हुआ है. क्योंकि दारोगा भर्ती की कटऑफ बहुत हाई गई थी, अब देखना होगा कि होमगार्ड भर्ती की कटऑफ कितनी जा सकती है.
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा में क्या होगा?
रिजल्ट घोषित होने के बाद आपको एक नई तिथि और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.दस्तावेज जांच के लिए आपको फॉर्म में भरे गए सभी दस्तावेजों की मूल कॉपी साथ ले जाना होगा,
- आधार कार्ड
- मार्कशीट
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
शारीरिक परीक्षा (Physical Test) मानक:ऊंचाई (Height):
पुरुष (General/OBC/SC): 168 सेमी
पुरुष (ST): 160 सेमी
महिला (General/OBC/SC): 152 सेमी
महिला (ST): 147 सेमी
वजन (Weight): सभी वर्ग की महिलाओं का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए.
दौड़ (Running):
पुरुष: 4.8 किलोमीटर — 28 मिनट में
महिला: 2.4 किलोमीटर — 16 मिनट में
शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी.
ये भी पढ़े-कोल इंडिया में नौकरी का सुनेहरा मौका: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए करें आवेदन और इतनी मिलेगी सैलरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं