उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का लिखित रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया है. जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 1,07,221 उम्मीदवार पास हुए हैं, जो कि अब अगले चरण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल टेस्ट (PST/PET) में हिस्सा लेने वाले हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की है, उनके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल टेस्ट (PST/PET) बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला हैं. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान रिजेक्ट होने से बचने के नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तैयार रखें. इनमें से एक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन न होने पर इस नौकरी को पाने का मौका खो सकते हैं.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए जरूरी दस्तावेज
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जिस दिन आपको बुलाया जाए तो नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं. अपने साथ ओरिजिनल और फोटो कॉपी लेकर जाएं.
- शैक्षणिक योग्यता 10वीं यानी हाईस्कूल की मार्कशीट को आयु प्रमाण के रूप में माना जाता है. इसलिए इस डॉक्यूमेंट को अपनी फाइल में जरूर रख लें. इसी तरह से अपनी 12वीं की मार्कशीट भी साथ लेकर जाएं.
- स्नातक की डिग्री
- जो दूसरा जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाने की जरूरत है वो पहचान पत्र है. आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी में से आप किसी भी एक डॉक्यूमेंट ओरिजिनल और फोटो कॉपी अपने साथ रख लें.
- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने का वैध प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है, इसलिए इसे भी तैयार रखें.
- फॉर्म भरते समय अगर ओबीसी, एससी, एसटी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के तहत आवेदन किया है, तो जाति प्रमाण पत्र भी साथ लेकर जाए. राज्य सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट की कॉपी भी साथ रखें.
- पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ में रखें जो कि हाल ही में खींची गई हो.
- इसके अलावा चाहे तो आवेदन फॉर्म की कॉपी भी साथ लेकर जा सकते हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी
5,200 से 20,200 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे. सभी भत्तों को मिलाकर लगभग 27,000 से 30,000 हजार रुपये प्रति महीने इन-हैंड सैलरी के तौर पर मिलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं