विज्ञापन

कोल इंडिया में नौकरी का सुनेहरा मौका: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए करें आवेदन और इतनी मिलेगी सैलरी

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कुल 276 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से आवेदन कर सकते है.

कोल इंडिया में नौकरी का सुनेहरा मौका: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए करें आवेदन और इतनी मिलेगी सैलरी
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के पदों के लिए करें आवेदन
AI

Job Alert 2026 : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोलकाता के लिए ई-1 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) के कुल 276 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इन पदों में सामान्य (यूआर) के 114, ईडब्ल्यूएस के 27, एससी के 41, एसटी के 20, और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के 74 पद शामिल हैं.  इसके लिए आपको आवेदन करने के लिए 

आवेदन लास्ट डेट से पहले करें

सीआईएल की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो गई और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट के शाम 06.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने की योग्यता 

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार माइनिंग इंजीनियरिंग (खनन अभियांत्रिकी) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 
  • इसी के साथ कैंडिडेट्स का गेट-2025 में शामिल होना भी अनिवार्य है.
  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.


चयन प्रक्रिया ऐसे होगी 

  1. योग्य उम्मीदवारों का चयन गेट-2025 स्कोर, शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा 
  2. मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा. 
  3. चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए से 1,80,000 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा.

आवेदन ऐसे कर सकते हैं

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  1. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन और फिर लॉगिन करें.
  3. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें 
  4. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
  5. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें
  6. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लीजिए.

ये भी पढ़े-SSC GD Constable Exam 2026: कानपुर के बाद मुजफ्फरपुर के सेंटर में भी रद्द हुई SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, आयोग ने बताया कारण

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com