SSC GD Constable Result 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसमें 1,97,000 अभ्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. ये सारे कैंडिडेट्स अब अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास हुए हैं अब उनको आगे किन स्टेप्स से गुजरना होगा.
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक मानक परीक्षा (PST)इसमें अभ्यर्थियों की लंबाई और सीने की माप की जाएगी.
- सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 157 सेमी सुनिश्चित की गई है.
- वहीं, रिजर्व्ड कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
जो कैंडिडेट्स शारीरिक मापदंडों को पूरा कर लेंगे उन्हें दौड़ परीक्षा में शामिल होना होगा.
- पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी
- जबकि महिला उम्मीदवारों को 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.
शारीरिक परीक्षा (PST/PET) में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को DME के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के चिकित्सा बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की शारीरिक और मानसिक योग्यता की जांच की जाएगी.
इसमें आंखों की रोशनी (बिना चश्मे के न्यूनतम 6/6 और 6/9), रंग दोष (Color Blindness) की जांच, फ्लैट फुट, नोक-नी और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का परीक्षण शामिल है.
डॉक्युमेंट वैरिफिकेशनमेडिकल टेस्ट के समय ही अभ्यर्थियों के मूल एकेडेमिक रिकॉर्ड (10वीं की मार्कशीट), डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र और एनसीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) का वैरिफिकेशन किया जाएगा.
फाइनल मेरिट और बल आवंटनइन सारे स्टेप्स को पास करने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) तैयार की जाएगी. यह लिस्ट लिखित परीक्षा (CBT) में मिले नंबरों और अभ्यर्थी द्वारा आवेदन के समय दी गई प्राथमिकताओं (Post Preference) के आधार पर तैयार होगी.
इसके तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी.
विदित हो कि इस परीक्षा में कुल 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें- AI में करियर बनाना है? IIT Kharagpur के 7 ऑनलाइन कोर्स में सीखें Generative AI, Machine Learning और Data Science
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं