विज्ञापन

AI में करियर बनाना है? IIT Kharagpur के 7 ऑनलाइन कोर्स में सीखें Generative AI, Machine Learning और Data Science

AI और Machine Learning सीखने के इच्छुक छात्रों व प्रोफेशनल्स के लिए IIT खड़गपुर 7 ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स चला रहा है. इनमें Generative AI, Data Science, Software Engineering, AI Leadership और FinTech जैसे कोर्स शामिल हैं.

AI में करियर बनाना है? IIT Kharagpur के 7 ऑनलाइन कोर्स में सीखें Generative AI, Machine Learning और Data Science
इस कोर्स में Data Science, Predictive Analytics, Business Analytics, Generative AI और Agentic AI पर फोकस किया गया है.

IIT Kharagpur Online AI Course : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है. चाहे नौकरी हो या फिर बिजनेस धड़ल्ले से इसका यूज किया जा रहा है. ऐसे में अगर आप AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस या फिनटेक जैसे फिल्ड्स में स्किल डेवलप करना चाहते हैं, तो IIT Kharagpur ने कई ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किए हैं. ये कोर्स ग्रेजुएट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स दोनों के लिए हैं और इनमें AI बेस्ड प्रोडक्ट डेवलपमेंट से लेकर बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विसेज में AI के इस्तेमाल तक के बारे में बताया जा रहा है.  ऐसे में चलिए जानते हैं  इन कोर्सेस की फीस, ड्यूरेशन और योग्यता क्या चाहिए. 

Generative AI And Agentic AI

यह एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम AI मॉडल, सिस्टम डिजाइन और AI सिस्टम के डेवलपमेंट व डिप्लॉयमेंट पर सेंटर्ड है. इसमें फैकल्टी मेंटरशिप के तहत प्रोजेक्ट भी शामिल है. इसकी प्रोग्राम की अवधि 8 महीने की है और फीस 1.99 लाख. इस कोर्स में दाखिले के लिए BTech, MTech, BE, ME, BSc, MSc, MCA या BCA में कम से कम 50% अंक चाहिए. 

 Applied Artificial Intelligence And Machine Learning

इस कोर्स में Machine Learning, Deep Learning, Natural Language Processing (NLP), Generative AI और AI एप्लिकेशन डिप्लॉयमेंट जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. इसकी अवधि 8 महीने और फीस 1.99 लाख रुपये है.

Technology And AI Leadership

यह कोर्स उन प्रोफेशनल्स के लिए है जो बिजनेस और ऑर्गनाइजेशनल डिसीजन में AI के उपयोग को समझना चाहते हैं. इस कोर्स की ड्यूरेशन 7 महीने और फीस 2 लाख है. वहीं, इसके लिए योग्यता किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और कम से कम 3 साल का एक्सपीरिएंस चाहिए. 

AI-Native Software Engineering

यह कार्यक्रम सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को AI बेस्ड एप्लिकेशन विकसित करने की ट्रेनिंग देता है. इसमें Full-Stack Development और Agentic Workflows भी शामिल हैं. इस कोर्स की अवधि 8 महीने और फीस 1.77 लाख है. 

Applied Data Science And Agentic AI

इस कोर्स में Data Science, Predictive Analytics, Business Analytics, Generative AI और Agentic AI पर फोकस किया गया है. इस कोर्स की अवधि 7 महीने और फीस 1.77 लाख है. 

Building AI Products, Systems And Services

यह कोर्स प्रोडक्ट मैनेजर्स, उद्यमियों और टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो AI बेस्ड प्रोडक्ट बनाना चाहते हैं. इस कोर्स की अवधि 6 महीने और फीस 1.99 लाख है.

Professional Certificate Programme In FinTech And AI

यह कार्यक्रम फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में AI के इस्तेमाल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्लायंस और AI गवर्नेंस पर सेंटर्ड है. इस कोर्स की अवधि 31 सप्ताह की है और फीस 1.90 लाख है. 

कैसे करें अप्लाई

इन कोर्सेस के लिए अप्लाई करने के लिए  IIT Kharagpur के ऑनलाइन प्रोग्राम पोर्टल पर जाकर कोर्स, पात्रता, फीस और एडमिशन प्रोसेस की जानकारी देख सकते हैं. बता दें कि कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वालों को कैंपस में आयोजित सर्टिफिकेट समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- कौन-से एग्जाम पास करके सीधे विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है? जानिए IIT नहीं, ये टेस्ट भी खोलते हैं विदेशी यूनिवर्सिटी का रास्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com