विज्ञापन

प्रयागराज से लेकर कानपुर तक, यूपी-बिहार में कहां-कहां रद्द हुई SSC GD भर्ती परीक्षा?

SSC GD भर्ती परीक्षा के दौरान प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर समेत कई शहरों में भारी अव्यवस्था देखने को मिली. तकनीकी खराबी और भीड़ बढ़ने के बाद कई परीक्षा केंद्रों की शिफ्ट रद्द करनी पड़ी.

प्रयागराज से लेकर कानपुर तक, यूपी-बिहार में कहां-कहां रद्द हुई SSC GD भर्ती परीक्षा?
SSC GD एग्जाम के दिन हुआ जमकर बवाल

SSC GD Exam Cancelled: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC की GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इस समय देशभर में चल रही है. इस परीक्षा के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और दूसरे केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती की जाती है. हर साल लाखों युवा इसमें शामिल होते हैं. लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश और बिहार के कई परीक्षा केंद्रों पर ऐसी अव्यवस्था देखने को मिली कि SSC को कई शिफ्ट की परीक्षा रद्द करनी पड़ी. कहीं जरूरत से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुला लिया गया तो कहीं सर्वर और तकनीकी दिक्कतों ने उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ा दी. सबसे ज्यादा चर्चा प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों की हो रही है. 

प्रयागराज में सबसे ज्यादा हंगामा

प्रयागराज के अंदावा इलाके में बने एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर भारी भीड़ पहुंच गई. बताया गया कि केंद्र की क्षमता से ज्यादा छात्रों को दूसरी और तीसरी पाली में बुला लिया गया था. सिस्टम कम पड़ने लगे और कई अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा. गुस्साए छात्रों ने केंद्र के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ जगहों पर तोड़फोड़ और सड़क जाम की भी खबर सामने आई.

कानपुर में भी बिगड़ी व्यवस्था

कानपुर के एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर भी हालात खराब हो गए. यहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के बाद परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी. रिपोर्ट्स के मुताबिक तकनीकी दिक्कत और भीड़ की वजह से SSC को परीक्षा रद्द करनी पड़ी. कई छात्र दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने पहुंचे थे, जिससे नाराजगी और बढ़ गई.

लखनऊ और गोरखपुर में भी असर

लखनऊ के कुछ परीक्षा केंद्रों पर सर्वर और सिस्टम से जुड़ी परेशानी सामने आई. कई उम्मीदवारों को घंटों इंतजार करना पड़ा. वहीं गोरखपुर में भी परीक्षा प्रभावित होने की खबरें आईं. सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों की खराब व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की.

बिहार के मुजफ्फरपुर तक पहुंचा मामला

यूपी के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर में भी SSC GD परीक्षा की कुछ शिफ्ट रद्द की गईं. SSC की तरफ से कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई है, उनके लिए नई तारीख जल्द जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

NEET लीक, SSC में धांधली और CBSE का 'डिजिटल' ब्लंडर...एग्जाम सिस्टम को कोस रहे छात्र

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC GD Exam Shift Cancelled, SSC GD Paper Cancelled, SSC GD Exam Cancelled, SSC GD Exam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com