- SBI ने 8,000 जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए आवेदन मांगे हैं
- आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से करें आवेदन
- SBI Junior Associates Posts पर भर्ती के लिए प्री और मेन परीक्षा होगी
SBI Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने 8 हजार जूनियर असोसिएट्स ( कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स ) पदों पर वैकेंसी (SBI Junior Associates Posts) निकाली हैं. इस संबंध में बैंक ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 26 जनवरी तक इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इन पदों पर चयन के लिए एसबीआई (SBI) प्री और मेन परीक्षा आयोजित करेगा. प्री परीक्षा संभावित तौर पर फरवरी या मार्च महीने में आयोजित की जा सकती है. इसी तरह मेन परीक्षा भी संभावित तौर पर 19 अप्रैल को आयोजित की जा सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
योग्यता
एसबीआई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन उम्मीदवारों ने 1 जनवरी 2020 को या इससे पहले इंटीग्रेटेड ड्युल डिग्री पास की है वे ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. नोटिस में लिखा है कि ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं बशर्ते उम्मीदवार को चयन होने पर 1 जनवरी 2020 को या इससे पहले ग्रेजुएशन की परीक्षा पास करने का प्रमाण देना होगा.
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का ऐलान- इस साल 34 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
आयु सीमा
आयु सीमा की बात की जाए तो 1 जनवरी 2020 को जिन उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 साल के बीच में है वे ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन कर लें.
- फॉर्म भरें और सबमिट करें.
- फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म को डाउनलोड कर लें.
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
प्री परीक्षा का पैटर्न
प्री परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, न्यूमैरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंक की रहेगी जिसके लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा.
मेन परीक्षा का पैटर्न
मेन परीक्षा में जनरल/फाइनेंस अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजिनिंग एबिलिटी और कम्प्यूटर एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में कुल 190 सवाल रहेंगे जिन्हें करने के लिए 2 घंटे 40 मिनट दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं