विज्ञापन

SBI PO Mains Result 2026 OUT: एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में डाउनलोड करें PDF

SBI PO Mains Result 2026 :स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से SBI PO Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है.

SBI PO Mains Result 2026 OUT: एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में डाउनलोड करें PDF

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने 15 अक्टूबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर SBI PO मेन्स 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. मेन्स का परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है. सफल उम्मीदवार अब साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल होंगे. फिर ग्रुप टेस्ट और इंटरव्यू 18 नवंबर 2026 से शुरू होंगे.

SBI PO बनने की दौड़ में 4,367 उम्मीदवार एक कदम और आगे बढ़ गए हैं. मेन्स परीक्षा पास करने वाले इन उम्मीदवारों को अब साइकोमेट्रिक टेस्ट देना होगा. इसमें आगे बढ़ने वाले अभ्यर्थी ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होंगे.


SBI PO Mains Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Careers सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Current Openings में जाएं और PO भर्ती का विकल्प चुनें.
  • यहां Mains Examination Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर SBI PO Mains Result PDF खुल जाएगी.
  • PDF में Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number या Registration Number सर्च करें.
  • अगर आपका रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर लिस्ट में है, तो आपको Psychometric Test के लिए बुलाया जाएगा.
  • रिजल्ट/Merit List की PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसे सेव करके रखें. 

SBI PO की सैलरी कितनी है?

SBI PO पद पर चयनित उम्मीदवार की शुरुआती बेसिक सैलरी 41,960 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. हालांकि, इस दौरान केवल बेसिक पे नहीं मिलता, बल्कि इसके साथ कई तरह के अलाउंस और सुविधाएं भी दी जाती हैं. इनमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सिटी अलाउंस, ट्रैवल और मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं. इन सभी को मिलाकर SBI PO की मंथली इन-हैंड सैलरी करीब 65,000 से 70,000 रुपये तक हो सकती है. लेकिन याद रहे कि फाइनल अमाउंट पोस्टिंग और लागू अलाउंसेज के आधार पर अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें :  CJP के कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर रोक से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार, लेकिन पुलिस को दिया फ्री हैंड!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sbi Po Mains Result, SBI PO 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com