विज्ञापन

SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1,500 पदों पर निकाली वैकेंसी, 8 जुलाई तक करें आवेदन

एसबीआई पीओ (SBI PO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऑनलाइन के जरिए फॉर्म भरे जा सकते हैं. ये प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 तक ही चलेगी. आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भर दें. परीक्षा अगस्त में होनी है.

SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1,500 पदों पर निकाली वैकेंसी, 8 जुलाई तक करें आवेदन
एसबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. प्रोबेशनरी ऑफिसर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये अच्छा मौका है. आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो गई है जो कि  8 जुलाई तक चलने वाली है. एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो समय रहते अप्लाई कर दें. एसबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. बता दें कि 1,500 रिक्तियों में अनारक्षित (यूआर) के 588, अनुसूचित जनजाति (एससी) के 234, अनुसूचित जातिएसटी (एसटी) के 144, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 390 और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के 144 पद रखें गए हैं.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं 
  2. होम पेज पर Recruitment of Probationary Officers (Advertisement No. CRPD/PO/2026-27/09)" लिंक होगा,
  3. "Apply Online" वाले विकल्प पर क्लिक करें.
  4. फॉर्म का पेज खुलेगा, पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होनी चाहिए.
  2. ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/सेमेस्टर वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं.
  3. न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज, पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है. प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में होगी. मुख्य परीक्षा सितंबर में होगी और साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं पर्सनल इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर में आयोजित होने की संभावना है. वहीं जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें हर महीने 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति महीने सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 8 सीटें क्यों रह गईं खाली? जान लीजिए कारण

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Job, Sbi Job, SBI PO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com