विज्ञापन

PNB SO Result 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिजल्ट किया जारी, इस तरह करें चेक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 27 मई को हुई स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी किया गया है.

PNB SO Result 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिजल्ट किया जारी,  इस तरह करें चेक
पंजाब नेशनल बैंक ने मेरिट सूची पीडीएफ के रूप में जारी की है.

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर की लिखित परीक्षा दी थी, वो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. ये ऑनलाइन लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की गई थी. एग्जाम जिन भी उम्मीदवारों ने पास किया होगा, उन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. जो कि इंटरव्यू  राउंड है.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • पंजाब नेशनल बैंक ने मेरिट सूची पीडीएफ के तौर पर जारी की है. इसे चेक करने के लिए सबसे पहले  पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन लिखा हुआ दिखेगा.
  • इसपर PNB SO Result 2026 के लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें.
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें
  • रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रख लें.

कब से शुरू हो रहे हैं इंटरव्यू

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के इंटरव्यू 30 जुलाई से शुरू हो जाएंगे, जो कि 1 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाएंगे.  इस  भर्ती के जरिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (जूनियर इंजीनियर) के कुल 30 पदों को भरा जाना है. जिन पद में भर्ती होगी, उनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं. 

इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. जिन भी उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में होगा, उनको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इस दौरान शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, निवास और अन्य जरूर प्रमाणपत्रों  चेक किए जाएंगे. इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने सारे दस्तावेज तैयार रखें.वहीं दस्तावेज सत्यापन कीस प्रक्रिया के बाद फाइलन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- IPS बिरदेव डोणे: भेड़ चराने वाले ने निकाला UPSC, परिवार को SVPNPA में घुमाया, हवाई जहाज़ की करवाई सैर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab National Bank, Specialist Officer Jobs, Specialist Officer SO Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com