विज्ञापन

BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 8 सीटें क्यों रह गईं खाली? जान लीजिए कारण

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार 2,035 पदों पर 2,027 उम्मीदवार का चयन हुआ है. कुल 8 सीटें खाली रह गई हैं.

BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 8 सीटें क्यों रह गईं खाली? जान लीजिए कारण
साक्षात्कार में कुल 5,401 उम्मीदवार शामिल हुए थे.

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी किया गया है. रिजल्ट के अनुसार कुल 2,027 उम्मीदवार ये एग्जाम पास करने में सफल हुए हैं. इस एग्जाम में श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ टॉप किया है. जबकि शशांक गौरव 592 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आए हैं और आयुष विजोय ने 592 अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल की है. बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,035 पदों को भरा जाना था. लेकिन 2,027 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. कुल 8 ऐसे पद हैं जो कि खाली रहे गए हैं. 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में जो 8 पद खाली रह गए हैं, वो दिव्यांग कोटे (Disability Quota) के हैं. इस कोर्ट से योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाया जिसके कारण ये पद खाली रहे गए. 

भर्ती से जुड़ी जानकारी

  1. कुल कितने पदों को भरा जाना था: 2,035 पद
  2. चयनित उम्मीदवार: 2,027
  3. बचे रिक्त पद: 8 पद (दिव्यांग कोटा)
  4. साक्षात्कार में शामिल कुल उम्मीदवार: 5,401

बता दें कि बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5,449 उम्मीदवार पास हुए थे. पास हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चरण के लिए बुलाया गया था. इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पास हुए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है. रिजल्ट के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए 200 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. बिहार पुलिस सेवा, जो कि  राज्य के गृह विभाग (पुलिस) के अंतर्गत आती है, उसके लिए 136 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. बाकी नियुक्ति ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, अंचल अधिकारी,  राज्य कर सहायक आयुक्त (State Tax Assistant Commissioner) जैसे पदों पर हुई है. 

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC 70th CCE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com