SBI PO Prelims Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा (SBI PO preliminary exam) दी है, वे स्कोरकार्ड एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि को वेबसाइट पर जाकर दर्ज करना होगा. ऑथोरिटी बहुत ही जल्द एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी करेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा (SBI PO Prelims exam) दिसंबर 2022 में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए देशभर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1673 पदों को भरा जाना है, जिनमें 1600 नियमित रिक्तियां और 73 बैकलॉग रिक्तियां हैं. नेत्रहीनों के लिए 18, श्रवण बाधितों के लिए 36 और लोकोमोटर विकलांगता के लिए 21 रिक्तियां हैं.
SBI PO Prelims Scorecard 2022: ऐसे डाउनलोड करें
1.भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं.
2.होमपेज पर, “Download SBI PO Prelim Result 2023” लिंक पर क्लिक करें.
3.यदि आवश्यक हो तो पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
4.आपका एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5.अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें.
एसबीआई पीओ मेन परीक्षा (SBI PO Main Exam)
केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. मुख्य परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है. ऑथोरिटी बहुत जल्द एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आंसर-की और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in चेक करते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं