विज्ञापन

ICSI CSEET Result 2026 जारी, भक्ति संजय शाह ने किया टॉप; जानें टॉपर्स लिस्ट और अगले एग्जाम की तारीख

आईसीएसआई ने CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. भक्ति संजय शाह ने परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है.

ICSI CSEET Result 2026 जारी, भक्ति संजय शाह ने किया टॉप; जानें टॉपर्स लिस्ट और अगले एग्जाम की तारीख
रिजल्ट जारी होने के साथ ही आईसीएसआई ने इस परीक्षा के टॉपर्स की सूची भी जारी की है.

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्टूबर 2026 सेशन का रिजल्ट आज, 15 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट और ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही आईसीएसआई ने इस परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है. इस बार भक्ति संजय शाह ने फर्स्ट रैंक हासिल किया है. वहीं अभिमन्यु सिंह राजपूत दसरे और मंजिरी जोशी तीसरी रैंक हासिल की हैं. 

ऐसे डाउनलोड करें ई-मार्कशीट

आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं. कैंडिडेट्स की ई-मार्कशीट ऑनलाइन अवलेवल कराई गई है.

आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सेव कर लें.

अगले CSEET एग्जाम का शेड्यूल भी जारी

रिजल्ट के साथ आईसीएसआई ने अगले CSEET एग्जामिनेशन साइकिल की डेट्स का भी ऐलान कर दिया है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, अगली CSEET एग्जाम 1 फरवरी से 4 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- UGC का बड़ा फैसला: एक ही सेशन में ली गई 2 डिग्रियां होंगी मान्य, 2022 से पहले वालों को भी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com