- आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा मार्च में आयोजित की जा सकती है.
- ग्रुप डी के तहत 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी.
- परीक्षा से 4 दिन पहले एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होगा.
RRB Group D Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड आने वाले दिनों में ग्रुप डी (RRB Group D) की परीक्षा की तारीखें जारी कर सकता है. ग्रुप डी परीक्षा के तहत 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ''रेलवे अभी परीक्षा कराने के लिए एजेंसी की नियुक्ति पर काम कर रहा है. एजेंसी की नियुक्ति अभी पूरी नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही एजेंसी की नियुक्ति का काम पूरा कर लिया जाएगा.''
अधिकारी ने कहा, ''रेलवे भर्ती बोर्ड संभवत: मार्च में ये भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा. एनटीपीसी या ग्रुप डी में कौन सी परीक्षा पहले होगी यह तय नहीं हुआ है, हम दोनों परीक्षाएं साथ में भी आयोजित कर सकते हैं.''
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ग्रुप डी परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल के साथ एससी/एसटी उम्मीदवारों के ट्रैवल कार्ड जारी किए जाएंगे. इसके बाद परीक्षा से 4 दिन पहले एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होगा. परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी आरआरबी की वेबसाइट्स पर चेक की जा सकेगी. ग्रुप डी की भर्ती के लिए पहले स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का पैटर्न नीचे दिया गया है.
RRB Group D Exam Pattern
मैथमेटिक्स: 25 सवाल
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 सवाल
जनरल साइंस: 25 सवाल
जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स: 20 सवाल
आपको बता दें कि ग्रुप डी रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है और इसके तहत 1 लाख 3 हजार 769 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती का नोटिफिकेशन इस साल के शुरुआत में जारी किया गया था. भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख 67 हजार 248 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं