विज्ञापन

RRB ग्रुप डी भर्ती का फिजिकल टेस्ट हुआ कैंसिल, रेलवे ने बताया कारण

RRB Group D PET Cancelled: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए 26 और 27 सितंबर को फिजिकल टेस्ट होना था, जिसे रद्द कर दिया गया है. बताया गया है कि खराब मौसम और बारिश के चलते ये फैसला लिया गया है.

RRB ग्रुप डी भर्ती का फिजिकल टेस्ट हुआ कैंसिल, रेलवे ने बताया कारण
रेलवे ने रद्द की पीईटी परीक्षा

RRB ग्रुप डी भर्ती के लिए होने वाली फिजिकल परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. रेलवे की तरफ से एक नोटिस जारी कर ये जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते ये फैसला लिया गया है. फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. ये फिजिकल टेस्ट 26 और 27 सितंबर को आयोजित होना था, जिसे फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है. पूर्व मध्‍य रेलवे के CPRO ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में बताया कि जब तक बारिश वाला मौसम होता है, तब तक ये फिजिकल परीक्षा आयोजित नहीं हो सकती है. 

कब तक जारी होगी नई तारीख?

रेलवे के पीआरओ ने बताया कि फिलहाल बारिश का मौसम खत्म हो जाए, उसके बाद ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. अगले एक हफ्ते में नया नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. तब तक के लिए किसी भी अफवाह या फिर भ्रामक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ही इसे लेकर जानकारी शेयर की जाएगी. तब तक सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें और फिजिकल टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट रहें. 

अलग-अलग जोन में हो रही फिजिकल परीक्षा

रेलवे की ग्रुप डी भर्ती के लिए अलग-अलग जोन में फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है. इसके लिए कुछ हफ्ते पहले पूरा शेड्यूल जारी किया गया था. कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी इस फिजिकल टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं. ये पूरा प्रोसेस 25 जुलाई से शुरू हो चुका था. हालांकि जिन अभ्यर्थियों को 26 और 27 सितंबर को बुलाया गया था, उनके लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. 

आगे क्या होगा?

फिजिकल टेस्ट के बाद पास होने वाले तमाम अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. सभी दस्तावेजों की जांच के बाद मेडिकल टेस्ट होगा और फिर अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

ये भी पढ़ें - CRPF Sports Quota Recruitment 2026: 521 पदों पर निकली भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Group D PET, RRB Group D Physical Efficiency Test, Railway Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com