विज्ञापन

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द, सिर्फ इन उम्मीदवारों को मिलेगा दूसरे एग्जाम में बैठने का मौका

RPSC SI Recruitment 2021 Exam Re-Scheduled : RPSC ने राजस्थान SI भर्ती 2021 को रद्द कर दिया है. अब सितंबर 2026 में दोबारा परीक्षा आयोजित होगी. ऐसे में जानिए कौन से अभ्यर्थी होंगे पात्र और कैसे करें आवेदन में सुधार.

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द, सिर्फ इन उम्मीदवारों को मिलेगा दूसरे एग्जाम में बैठने का मौका
RPSC ने स्पष्ट किया है कि यह कोई नई भर्ती नहीं है. इसमें नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे.

RPSC SI Recruitment 2021 exam cancelled : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द कर दिया है. यह फैसला उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है जो लंबे समय से इस भर्ती में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रहे थे. बता दें कि 2021 की इस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर शुरुआत से ही सवाल उठ रहे थे. पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और कई अन्य अनियमितताओं के आरोपों ने इस परीक्षा की साख खराब कर दी थी. पुलिस जांच और कई गिरफ्तारियों के बाद, अब सरकार ने शुचिता बनाए रखने के लिए इसे पूरी तरह निरस्त कर नया एग्जाम कराने का फैसला किया है. ऐसे में आइए जानते हैं यह परीक्षा अब कब होगी और कौन लोग इस परीक्षा के पात्र होंगे.

किसे मिलेगा एग्जाम में बैठने का मौका

RPSC ने स्पष्ट किया है कि यह कोई नई भर्ती नहीं है. इसमें नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे. दोबारा होने वाली परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने 2021 की मूल परीक्षा में भाग लिया था.

  1. केवल वे अभ्यर्थी जो 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित दोनों पेपर (Paper-I और Paper-II) में उपस्थित हुए थे.
  2. अगर किसी अभ्यर्थी ने फॉर्म भरा था लेकिन परीक्षा नहीं दी, तो वे इस बार पात्र नहीं होंगे.
  3. जिन्होंने केवल एक पेपर दिया था, उन्हें भी मौका नहीं मिलेगा.
  4. कुल 3,83,097 उम्मीदवार इस पुन: परीक्षा (Re-exam) के लिए पात्र माने गए हैं.

सितंबर 2026 में होगी परीक्षा, 16 मई से सुधारें गलतियां

आयोग ने संकेत दिए हैं कि नई परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है. चूंकि भर्ती को 5 साल बीत चुके हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया है.

करेक्शन विंडो 16 मई से शुरू होगी. ऐसे में अभ्यर्थी अपना पता, व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेजों से जुड़ी गलतियां RPSC के पोर्टल पर जाकर ठीक कर सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Police SI Re-exam 2026, RPSC SI Recruitment 2021 Rajasthan SI Paper Leak, SI Exam Eligibility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com