RPF Constable Exam City Slip: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट /indianrailways.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप जारी कर सकते हैं. कांस्टेबल परीक्षा 2 से 20 मार्च 2025 तक होने वाली है. उम्मीदवार एग्जाम सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. RPF Constable Exam City Slip Download link
RPF Constable Exam City Slip: ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटindianrailways.gov.in पर जाए.
- इसके बाद होमपेज पर, ‘CEN 02/2024 कांस्टेबल' लिंक सर्च करें और क्लिक करें.
- ‘सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए लिंक' पर क्लिक करें.
- लॉगिन में अपना रजिस्टट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- पर्ची देखने के लिए ‘लॉगिन' बटन पर क्लिक करें.
- अपना परीक्षा शहर विवरण डाउनलोड करें और देखें
इतने पदों पर होगी भर्तियां
आरपीएफ कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 (RPF Constable Exam City Slip 2025) में परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट टाइमिंग जैसे जरूरी डिटेल्स शामिल हैं.जिन उम्मीदवारों ने आरपीएफ भर्ती 2025 के तहत 4208 कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सिटी स्लिप का डिटेल्स देख सकेंगे. यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. शहर की सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके लॉगिन करना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों की ओर से बताई गई प्राथमिकताओं के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित करेगा. हालांकि, अंतिम आवंटन उपलब्धता पर निर्भर करता है. एक बार एग्जाम सेंटर अलॉट हो जाने पर परीक्षा शहर और जगह की डिटेस्स एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा, जिसे परीक्षा के कुछ दिनों पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सिटी स्लिप में दी गई जगह के बारे में जान लें ताकि एग्जाम में किसी भी तरहकी कोई दिक्कत न हो.
ये भी पढ़ें-RRB NTPC 2025 परीक्षा की तारीख, अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट एग्जाम डेटशीट, डायरेक्ट लिंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं