विज्ञापन

UP Tablet Yojana: योगी सरकार का यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा, कल लखनऊ में सीएम योगी बाटेंगे 50 हजार फ्री टैबलेट

यूपी के युवाओं के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से भव्य टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस साल लगभग 25 लाख टैबलेट बांटे जाने का लक्ष्य है.

UP Tablet Yojana: योगी सरकार का यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा, कल लखनऊ में सीएम योगी बाटेंगे 50 हजार फ्री टैबलेट
इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब वर्ष 2026-27 में करीब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की तैयार की गई है. 

उत्तर प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार 15 नवंबर को एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट बांटने के अभियान का भव्य शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम में लखनऊ के साथ-साथ पड़ोसी जिलों- हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के लगभग 50 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. 

2026-27 में 25 लाख युवाओं को टैबलेट देने की तैयारी

बीजेपी प्रवक्ता प्रियंक पांडे ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया योगी सरकार ने 2021 से लेकर अब तक करीब 60 लाख विद्यार्थियों को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का लाभ दिया जा चुका है.

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब वर्ष 2026-27 में करीब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की तैयार की गई है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के लिए वर्ष 2021-22 में इस ऐतिहासिक योजना की शुरूआत की थी. इसका भव्य शुभारंभ 25 दिसंबर 2021 को लखनऊ के  भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था. 

यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों के जवानों के लिए सुनहरा मौका, सब-इंस्पेक्टर के 1,167 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com