विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

Indian Army में निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

भारतीय सेना में जाने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. भारतीय सेना ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

Also Read in
Indian Army में निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
भारतीय सेना में भर्ती
भारतीय सेना में जाने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. भारतीय सेना ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

पद का नाम:
इस भर्ती में सेना ने सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट के अलावा सोल्जर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन समेत कई दूसरों रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

शैक्षणिक योग्यता:
सोल्जर टेक्निकल पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार साइन्स स्ट्रीम (इंग्लिश, फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ में 40 फीसद अंक) से कुल 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. या किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा धारक होना चाहिए.
सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार साईन्स स्ट्रीम (इंग्लिश, फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी में 40 फीसद मार्क्स) में 50 फीसदी अंकों से 12वीं पास होना चाहिए. या फिर बीएससी डिग्री धारक होना चाहिए.
 उम्र:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 साल 6 महीने और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिकल ट्रेड टेस्ट, फिजिकल, लिखित परीक्ष और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

आखिरी तारीख:
आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर, 2017 है.

इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

जॉब की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Vacancy, Job, Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com