PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026 OUT: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था. वो PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर 2026 परीक्षा 31 मई, 2026 को आयोजित होने जा रही है. इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 197 एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर पदों को भरा जाना है.
कैेसे करें डाउनलोड
- पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - https://sssb.punjab.gov.in/ पर जाएं.
- पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक होगा, इस लिंक पर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर क्लिक कर, पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें और साथ ही में ही इमें लिखा सारी जानकारी जैसे आपका नाम सब सही से पढ़ लें.
अगर एडमिट कार्ड में नाम, फ़ोटो, परीक्षा की तारीख या अन्य जानकारी में कोई गलती है तो PSSSB अधिकारियों से संपर्क करें.
क्या है परीक्षा का पैटर्न
PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. गलत आंसर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी और 0.25 अंक काट जाएंगे. परीक्षा की अवधि कुल 2.5 घंटे होगी. पहला पेपर पंजाबी भाषा का होगा. जो कि 50 अंकों का होगा. ये पेपर पास करना अनिवार्य हैं
एग्जाम वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं. बिना पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के परीक्ष केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
कितने मिलती है सैलरी
प्रोबेशन के दौरान सैलरी के तौर पर हर महीने लगभग ₹35,000 के आसपास मिलते हैं. वहीं प्रोबेशन पूरा होने के बाद DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलने शुरू हो जाते हैं और सैलरी 50,000 से ज्यादा पहुंच जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं