PSSSB Excise Inspector Recruitment 2026 : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने साल 2026 के लिए आबकारी और कराधान निरीक्षक (Excise and Taxation Inspector) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 197 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें, सेलेक्शन का तरीका और सैलरी.
आवेदन की जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 13-14 फरवरी 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 06 मार्च 2026
- फीस जमा करने की लास्ट डेट: 06 मार्च 2026
कौन कर सकता है अप्लाई?
पढ़ाईआपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) होनी चाहिए.
पंजाबी भाषा10वीं कक्षा (मैट्रिक) में पंजाबी विषय का होना जरूरी है.
कंप्यूटर कोर्सआपके पास कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या DOEACC का 'O' लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए.
उम्र सीमा - Age Limitउम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल (सामान्य वर्ग के लिए) होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों (SC/ST/BC) को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलेगा. आबकारी निरीक्षक का शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये प्रति महीना होगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.
कैसा होगा सिलेक्शन प्रोसेस? Selection Process
लिखित परीक्षायह परीक्षा ऑफलाइन होगी और कुल 100 अंकों की होगी. इसमें जनरल अवेयरनेस, गणित, रीजनिंग, कंप्यूटर और भाषा (अंग्रेजी/पंजाबी) से सवाल पूछे जाएंगे. ध्यान रहे, इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी है.
टाइपिंग टेस्टलिखित परीक्षा पास करने वालों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा. यह सिर्फ क्वालिफाइंग होगा, यानी इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इसे पास करना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं