विज्ञापन

'जवानी में बचाया गया पसीना बुढ़ापे में आंसुओं के जरिए निकलता है', ICAI के पूर्व अध्यक्ष ने क्यों कही ये बात?

NDTV LearnNXT: ICAI के प्रेसिडेंट रहे चरणजोत सिंह नंदा एनडीटीवी के एजुकेशन कॉन्क्लेव NDTV LearnNXT में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने एआई और इससे जुड़े खतरों पर बात की. नंदा ने एआई को इंसानों के लिए एक वरदान की तरह बताया.

'जवानी में बचाया गया पसीना बुढ़ापे में आंसुओं के जरिए निकलता है', ICAI के पूर्व अध्यक्ष ने क्यों कही ये बात?
NDTV LearnNXT में शामिल हुए ICAI के प्रेसिडेंट रहे चरणजोत सिंह नंदा

NDTV LearnNXT कॉन्क्लेव में एजुकेशन और नौकरियों से लेकर कई चीजों पर चर्चा हुई. इसमें शामिल हुए तमाम एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी और बताया कि कैसे भारत के युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के प्रेसिडेंट रहे चरणजोत सिंह नंदा ने भी इस कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरे और इससे पैदा होने वाली संभावनाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि एआई से डरने की जरूरत नहीं है. जब कार आई और कंप्यूटर आए तो इससे क्या फर्क पड़ा? उन्होंने कहा कि आज के जमाने में एनालिटिक्स की जरूरत है. 

सीए की नौकरी पर एआई का कितना असर?

ICAI के प्रेसिडेंट रहे चरणजोत सिंह नंदा से जब पूछा गया कि आज एआई के जरिए सेकेंड्स में बैलेंस शीट्स बन रही हैं, क्या इससे ट्रेशिनल अकाउंटेंट खत्म हो रहा है या इससे कोई फायदा हो सकता है? नंदा ने इसका जवाब देते हुए कहा, एआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. जब घोड़ा गाड़ी के बाद कार आई तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ा. आप जो काम चाहते हैं, वो एआई आपके लिए कर रहा है. 

एआई आने से नहीं होगा कोई नुकसान

चरणजोत सिंह नंदा ने कहा कि ऐसा कोई करियर नहीं है, जो किसी चीज के आने से तबाह हो जाए. ये सब अफवाहें हैं कि एआई आने से नुकसान होगा, किसी भी चीज से नुकसान नहीं होता, आपको उसे अपने फायदे के लिए यूज करना आना चाहिए. जो सीए करना चाहता है, उसे एक बात याद रखनी होगी कि ये एक मेहनत का काम है. कहते हैं कि जवानी में बचाया गया पसीना बुढ़ापे में अश्कों के जरिए निकलता है. इसका मतलब है कि आपको मेहनत करनी होगी, नहीं तो बाद में पश्चावा होगा. 

करियर को बचाने के लिए क्या करें 40 साल के लोग?

चरणजोत सिंह नंदा ने इस सवाल पर कहा कि चलने की जिद जरूरी है मंजिल पाने के लिए... उन लोगों को काम शुरू करना होगा और नई चीजें सीखनी होंगीं. हमने एक कोर्स शुरू किया था, जिसका नाम टेक्नोलॉजी फॉर नॉन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स... चाहे वो सीईओ हों, सीएफओ हों या फिर कोई भी प्रोफेशन हो, उन्हें टेक्नोलॉजी सीखनी होगी और खुद को अपग्रेड करना होगा. जिंदगी में समय के साथ आपको कदम बढ़ाना ही होगा. आप जिस भी प्रोफेशन में हैं, वहां एक साल के बाद दो जमात होंगीं. एक एआई सर्टिफाइड सीए होंगे और दूसरे सिंपल सीए होंगे.

ICAI के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज फसल से लेकर सर्जरी तक में एआई फैसले ले रहा है. अगर आप इसे सही तरीके से मैनेज कर सकें तो इंसानों को इस जैसा आज तक कोई ब्लेसिंग नहीं मिला है. 

NDTV LearnNXT कॉन्क्लेव में एजुकेशन रिफॉर्म पर बात, एक्सपर्ट ने बताया क्या है तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV LearnNXT, NDTV LearnNXT 2026 Conclave, NDTV Learnnxt Conclave 2026, ICAI Former President Charanjot Singh Nanda, Ai Impact On Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com