NBT Jobs 2026 : नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) ने एडिटोरियल असिस्टेंट के विभिन्न 17 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन अपने वेबसाइट पर जारी किया है. तो चलिए जानते हैं किस पद पर कितनी रिक्तियां हैं, अप्लाई की लास्ट डेट क्या है, योग्यता और सैलरी क्या होगी.
कहां कितनी रिक्तियां हैं
एनबीटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में 17 रिक्तियों में संपादकीय सहायक तेलुगु, कन्नड़, उड़िया, गुजराती, मलयालम, बोडो, डोगरी ,कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मैथली, नेपाली, संस्कृत, सिंधी, संथाली, पंजाबी, हिंदी के 1-1 पद शामिल हैं.
कब से कब तक करें अप्लाई
संपादकीय सहायक के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रोसेस 15 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की लास्ट डेट ट्रस्ट की वेबसाइट पर इस विज्ञापन के पब्लिश होने की तारीख से 15 दिन बाद यानी 30 सितंबर तक तय की गई है.
ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें नेशनल बुक ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने की सलाह दी जाती है.
क्या चाहिए योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. वहीं, पद से संबंधित भाषा में मास्टर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी.
इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास कम से कम 1 साल का काम करने का अनुभव किसी पब्लिशिंग हाउस के एडिटोरियल डिपार्टमेंट में- अनुवाद, कॉपी एडिटिंग, प्रूफ रीडिंग, बेहतरीन लिखित और मौखिक कम्युनिकेशन स्किल्स संबंधित भाषा में कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे एडोब पेज मेकर, इनडिजाइन, पेज डिजाइनिंग, डीटीपी कंपोजिंग और टाइपसेटिंग आदि की जानकारी होनी चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
सैलरी कितनी चाहिए
वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 से 55,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी.
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एनबीटी की ओर से ये नियुक्तियां पूरी तरह से मैनपावर एजेंसी के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर शुरुआत में तीन महीने के लिए होंगी, जिन्हें ट्रस्ट की आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- ITBP में हेड कांस्टेबल के 21 पदों पर भर्ती, सैलरी 81 हजार रुपये तक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं