MPPSC SFS Interview Schedule: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है. एमपीपीएससी एसएफएस इंटरव्यू 21 नवंबर 2024 को आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा. एमपीपीएससी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इस इंटरव्यू में भाग लेना होगा. एमपीपीएससी एसएफएस इंटरव्यू 2024 शेड्यूल उम्मीदवार उम्मीदवार एमपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. MPPSC SFS Interview Schedule: डायरेक्ट लिंक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एमपीपीएससी कार्यालय में इंटरव्यू का आयोजन
आयोग द्वारा ए,सएफएस इंटरव्यी का आयोजन अपने कार्यालय में किया जाएगा. उम्मीदवार एमपीपीएससी एसएफएस इंटरव्यू 2024 में भाग लेने के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर 14 नवंबर 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 9.30 बजे आयोग के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा.
आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति से पहले विभाग द्वारा निर्धारित मेडिकल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की ऊंचाई और छाती की माप ली जाएगी तथा अभ्यर्थियों की श्रवण क्षमता, दृष्टि और वन विभाग में आउटडोर सेवा के लिए न्यूनतम शारीरिक मानकों का अलग से परीक्षण किया जाएगा. शारीरिक मानकों को पूरा न करने वाले या शारीरिक क्षमता परीक्षण मेडिकल जांच में असफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन सरकार द्वारा रद्द किया जा सकता है."
IBPS ऑफिसर स्केल 1, असिस्टेंट ऑफिसर पद के नतीजे घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें
अक्टूबर में हुई थी मुख्य परीक्षा
एमपी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को किया गया था. मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 10 अक्टूबर को जारी किया गया था. बता दें कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 14 रिक्तियों को भरना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं