UP Police Constable Result 2024 Updates: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दे चुके लाखों उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशनल बोर्ड (UPPRPB) आज यानी 30 अक्तूबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है. ये कयास इस आधार पर लगाया जा रहा है क्योंकि पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बोर्ड से अक्तूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करने को कहा था. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा था ताकि परीक्षा की शुचिता से समझौता न हो.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
जैसे ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड लिखित परीक्षा के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और फाइनल आंसर-की की घोषणा करेगा. यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
ऊंचाई: सामान्य ओबीसी, एससी, एसटी के लिए 168 सेमी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी होनी चाहिए. वहीं छाती सामान्य होने पर कम से कम 79 सेमी और फुलाए जाने पर कम से कम 84 सेमी सामान्य, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए. एसटी के लिए, यह सामान्य होने पर 77 सेमी और फुलाए जाने पर 82 सेमी है.
UPSC CSE 2023: यूपीएससी सीएसई मेन्स 2023 की रिजर्व लिस्ट जारी, 120 उम्मीदवारों रेकमेन्डड
देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कहा जा रहा है. क्योंकि इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों को भरा जाना है. इस परीक्षा के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था और परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त 2024 को किया गया था. प्रोविजनल आंसर-की सितंबर में जारी किया था, जिसपर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 19 सितंबर थी.
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें (How to check UP Police Constable result 2024?)
सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर रिजल्ट पेज पर जाएं.
इसके बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं