विज्ञापन

MPESB Nayab Tehsildar Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 14 नवंबर से परीक्षा, जानिए योग्यता से लेकर सिलेबस

आवेदन 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे, जबकि परीक्षा 14 नवंबर 2026 से आयोजित होगी. पात्र राजस्व कर्मचारी, पटवारी और राजस्व निरीक्षक इसमें भाग ले सकेंगे.

MPESB Nayab Tehsildar Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 14 नवंबर से परीक्षा, जानिए योग्यता से लेकर सिलेबस
नायब तहसीलदार पद पर चयन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.

Sarkari naukri : मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल राजस्व विभाग ने नायब तहसीलदार विभागीय सीमित चयन परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू करने जा रहा है. इच्छुक उम्मीदवार 01 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कितने पदों के लिए आवेदन किया जाएगा, कौन कर सकता है अप्लाई, परीक्षा कब होगी, सिलेक्शन के लिए कितना नंबर चाहिए, फीस कितनी लगेगी और सिलेबस क्या होगा. 

73 पदों पर होगी भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के जरिए कुल 73 पद भरे जाएंगे. इनमें लिपिकीय सेवा संवर्ग के 46 पद और पटवारी/राजस्व निरीक्षक संवर्ग के 27 पद शामिल हैं. इन पदों में रेग्यूलर और बैकलॉग दोनों रिक्तियां शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा में राजस्व विभाग के ऐसे कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं जो लिपिक, पटवारी या राजस्व निरीक्षक के रूप में कम से कम 5 साल की सेवा पूरी कर चुके हों.

पढ़ाई

वहीं, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या कृषि विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है.

उम्र

साथ ही 01 जनवरी 2026 को अधिकतम आयु 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

परीक्षा कब होगी?
  • इसके लिए परीक्षा 14 नवंबर 2026 को होगी.
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी
  • इसके लिए दो पेपर होंगे.
  • हर पेपर 100 अंकों का होगा और उसकी अवधि 2 घंटे होगी.
सिलेक्शन के लिए कितना नंबर?

नायब तहसीलदार पद पर सिलेक्शन के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को न्यूनतम 55 प्रतिशत नंबर लाने होंगे. वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 फीसदी तय किए गए हैं.

क्या होगा सिलेबस?

पहले पेपर में जनरल रिजनिंग, जी के , हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे.

दूसरे पेपर में शासकीय सेवा नियम, राजस्व शब्दावली, भू-राजस्व संहिता 1959, राजस्व पुस्तक परिपत्र और भू-अभिलेख नियमावली से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे.

कितनी लगेगी फीस

सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फीस 2000 रुपये निश्चित की गई है.

परीक्षा केंद्र पर क्या साथ लाएं

परीक्षा के दौरान आधार आधारित बायोमेट्रिक वैरिफेकेशन जरूरी होगा. उम्मीदवारों को ओरिजनल फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा.

यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें 12वीं पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com