विज्ञापन

GATE 2027 स्कोर पर GAIL में मिलेगी नौकरी, Executive Trainee पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता और पूरा प्रोसेस

Chemical, Electrical, Instrumentation और Mechanical इंजीनियरिंग के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. आवेदन 17 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक किए जा सकेंगे.

GATE 2027 स्कोर पर GAIL में मिलेगी नौकरी, Executive Trainee पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता और पूरा प्रोसेस
इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2026 में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है या जो वर्ष 2026-27 के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं.

Sarkari jobs 2026 : गेल इंडिया लिमिटेड ( GAILIndia Limited) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) पदों पर भर्ती निकाली है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट के लिए खुशखबरी है. जारी नोटिफिकेशन में कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि इस पद पर भर्ती के लिए गेल (GAIL) GATE 2027 के अंकों के आधार पर भर्ती करेगी. यानी जो उम्मीदवार गेट-2027 परीक्षा देंगे, उन्हें देश की बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक GAIL में नौकरी पाने का मौका मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगी, किन पदों पर होगी भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन और आवेदन कब से शुरू हैं...

किन पदों पर होगी भर्ती?

गेल (GAIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) के चार प्रमुख पदों के लिए भर्ती निकाली जिसमें  केमिकल (Chemical), इलेक्ट्रिकल (Electrical), इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation) और मैकेनिकल डिसिप्लीन्स (Mechanical disciplines) शामिल हैं. कैंडिडेट्स के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2026 में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है या जो साल 2026-27 के लास्ट ईयर में हैं.

कैटेगरी वाइज कितना होना चाहिए नंबर

सामान्य (General) , EWS और OBC (NCL) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65 फीसदी नंबर, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए 60 फीसदी अंक निश्चित किए गए हैं. 2025 या उससे पहले पास अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं.

GATE-2027 स्कोर पर होगी भर्ती

GAIL ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया में केवल GATE-2027 के अंक मान्य होंगे. GATE-2026 या उससे पहले के स्कोर इस भर्ती के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे. उम्मीदवारों को पहले GATE-2027 के लिए रंजिस्ट्रेशन करना होगा और परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद GAIL की वेबसाइट पर अलग से अप्लाई करना होगा.

आयु सीमा क्या है?

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 18 मार्च 2027 तक 26 साल निश्चित की गई है.

वहीं, SC/ST कैंडिडेट्स को 5 साल, OBC (NCL) को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की आयु छूट मिलेगी.

कब से शुरू होंगे आवेदन ?
  • GAIL की वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी.
  • कैंडिडेट्स 18 मार्च 2027 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.
  • आवेदन करते समय मान्य GATE-2027 रजिस्ट्रेशन नंबर देना अनिवार्य होगा.
सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

कंपनी के अनुसार GATE-2027 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद आगे की प्रकिया आगे बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें- MPESB Nayab Tehsildar Recruitment 2026: 73 पदों पर भर्ती, 14 नवंबर से परीक्षा, जानिए योग्यता से लेकर सिलेबस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com