Delhi University Update : दिल्ली विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए माइग्रेशन प्रक्रिया के लिए बंद हो चुकी विंडो को दोबारा खोलने का फैसला किया है. अब स्टूडेंट्स 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक माइग्रेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो तय समयसीमा में प्रोसेस पूरी नहीं कर पाए थे.
परीक्षा परिणाम में देरी बनी परेशानी
स्टूडेंट्स के अनुसार, परीक्षा परिणाम देर से जारी होने के कारण कई स्टूडेंट्स निर्धारित समयसीमा के भीतर माइग्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके. इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से माइग्रेशन विंडो दोबारा खोलने और आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की थी. विद्यार्थियों की ओर से लगातार उठाई जा रही इस मांग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया.
रजिस्ट्रार कार्यालय पर हुआ प्रदर्शन
माइग्रेशन विंडो दोबारा खोलने की मांग को लेकर 6 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने छात्रों की समस्या रखते हुए माइग्रेशन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की.
ABVP ने बताया छात्रों की जीत
ABVP दिल्ली के मंत्री सार्थक शर्मा और DUSU अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने आवाज उठाता रहेगा. उन्होंने माइग्रेशन विंडो दोबारा खोलने के फैसले को विद्यार्थियों के हित में उठाया गया कदम बताया. विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्रों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले निर्धारित अवधि में माइग्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे.
यह भी पढ़ें- कौन-सी सरकारी नौकरी में विदेश जाने का सबसे ज्यादा मौका मिलता है? जानिए टॉप करियर ऑप्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं