विज्ञापन

UP PCS Transfer: योगी सरकार ने 11 अफसरों के किए तबादले, SIR विवाद में घिरे दो SDM हटाए

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. SIR और EPIC नंबर विवाद के बीच पीलीभीत के दो SDM को हटा दिया गया. फतेहपुर, रायबरेली, बुलंदशहर और लखनऊ समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.

UP PCS Transfer: योगी सरकार ने 11 अफसरों के किए तबादले, SIR विवाद में घिरे दो SDM हटाए
up pcs transfer 11 officers shifted pilibhit sdm mayank goswami hemant chaudhary removed
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया है
  • पीलीभीत के दो उपजिलाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण और EPIC नंबर विवाद के कारण पदस्थापित किया गया है
  • हेमंत कुमार चौधरी को पीलीभीत से हटाकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पीलीभीत में तैनात दो उपजिलाधिकारियों (SDM) के स्थानांतरण की रही, जिनका नाम उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और EPIC नंबर विवाद में सामने आया था.

सरकार ने हेमंत कुमार चौधरी को पीलीभीत से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया है. उनकी जगह मांधाता प्रताप सिंह को पीलीभीत का नया SDM बनाया गया है. वहीं मयंक गोस्वामी को चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी के पद पर भेजा गया है. उनके स्थान पर अजय कुमार को पीलीभीत में तैनाती दी गई है.

मतदाताओं के EPIC नंबर समान पाए गए

पीलीभीत में हाल ही में मतदाता पहचान पत्र नंबरों को लेकर विवाद सामने आया था. आरोप था कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के EPIC नंबर समान पाए गए, जबकि उनके नाम और पारिवारिक विवरण अलग थे. मामले की जांच के बाद चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा की थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

संजय कुमार यादव को लखनऊ में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी

तबादला सूची में अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं. राज बहादुर को हाथरस से बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है, जबकि संजय कुमार यादव को लखनऊ में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा दुर्गेश यादव को फतेहपुर के SDM पद से हटाकर राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है. उनकी जगह शशि कुमार और सुशील कुमार सिंह को फतेहपुर में उपजिलाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है. 

रायबरेली में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं. अमित कुमार-द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रायबरेली बनाया गया है, जबकि अशोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. SIR और EPIC नंबर विवाद के बीच पीलीभीत के दो SDM को हटा दिया गया. फतेहपुर, रायबरेली, बुलंदशहर और लखनऊ समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 

यह भी पढ़ें- यूपी में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, विकास सिंह बने गोंडा के उपजिलाधिकारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, PCs, Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com