IPPB Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. आईपीपीबी ने एग्जिक्यूटिव के कुल 132 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईपीपीबी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.
IPPB Recruitment 2023: official notification
IPPB Recruitment 2023: कौन कर सकता है अप्लाई
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री हो. फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की सेल्स/ ऑपरेशन में पूर्व अनुभव वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जून 2023 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
RITES Recruitment 2023: राइट्स ने निकाली 111 पदों पर भर्तियां, अप्लाई करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त
IPPB Recruitment 2023: सेलेक्शन प्रोसेस
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड एग्जिक्यूटिव पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट या ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन करेगा.
IPPB Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये लागू है.
आईपीपीबी भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन | How to Apply for IPPB Recruitment 2023
आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाएं.
होमपेज पर करियर सेक्शन के Apply Online under Recruitment of 132 Executives on Contractual Basis पर क्लिक करें.
इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें
अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं