RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. राइट्स ने ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. राइट्स भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त की शाम 5.00 बजे तक तक आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. बैचलर डिग्री वाले युवा इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
RITES vacancies 2023: नोटिफिकेशन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
RITES Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
राइट्स भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल इंजीनियर, स्पेशलिस्ट, जूनियर डिजाइन इंजीनियर, पर्यावरण सामाजिक निगरानी विशेषज्ञ, जूनियर डिजाइन इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन ड्राफ्ट्समैन सहित कुल 111 रिक्तियों को भरा जाएगा.
RITES Recruitment 2023: उम्र सीमा
1 जुलाई, 2023 को उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है.
RITES Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्रों में 2-5 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए.
RITES Recruitment 2023: भर्तियां अनुबंध पर
राइट्स ने भर्ती नोटिफिकेशन में कहा, “नियुक्ति शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर होगी, जिसे आपसी सहमति और संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन कार्य पूरा होने तक बढ़ाया जा सकता है.”
RITES Recruitment 2023: कैसा होगा चयन
राइट्स पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करेगा. वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी. जिन उम्मीदवारों ने 27 जुलाई तक पंजीकरण कराया है, उन्हें साक्षात्कार के लिए नेडफी हाउस, राइट्स लिमिटेड, चौथी मंजिल, गणेश पुरी, गुवाहाटी, 781006 में बुलाया जाएगा. शेष उम्मीदवारों को साक्षात्कार के संबंध में सूचित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं