विज्ञापन

Indian Coast Guard Recruitment 2027: 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती

Indian Coast Guard Recruitment 2027: भारतीय तटरक्षक ने SSC के माध्यम से नाविक, यांत्रिक पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं, 12वीं पास और डिप्लोमा होल्डर 21 अक्टूबर 2026 तक ssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

Indian Coast Guard Recruitment 2027: 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती
10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 या 4 साल का डिप्लोमा आवश्यक है.

Indian Coast Guard Recruitment 2027 : रक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है. भारतीय तटरक्षक ने कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) - बैच 01/2027 और 02/2027 के माध्यम से नाविक, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस बार रिक्रूटमेंट प्रोसेस का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं किन पदों पर होगी भर्ती और क्या चाहिए योग्यता व सिलेक्शन प्रोसेस क्या है.

किन पदों पर होगी भर्ती और क्या है योग्यता?

इस भर्ती अभियान के तहत मुख्य रूप से नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के पदों को भरा जाएगा.

नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए फिजिक्स और मैथ सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.

नाविक (घरेलू शाखा)

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

यांत्रिक

10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 या 4 साल का डिप्लोमा जरूरी है.

हाइजीनिस्ट-I

10वीं पास या ITI पास उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य हैं.

जरूरी तारीखें और आवेदन प्रोसेस

इच्छुक और योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2026 सुबह 11:00 बजे से 21 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रोसेस SSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.gov.in पर पूरी की जाएगी.

आवेदन फीस कितनी लगेगी

आवेदन फीस 550 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.

कैसे होगा सिलेक्शन?

सिलेक्शन प्रोसेस चार स्टेप्स में पूरी की जाएगी.

स्टेज-I

एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBE) होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

स्टेज-II

पहले स्टेप में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और एक एडेप्टेबिलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

स्टेज-III & IV

फाइनल स्टेप में INS चिल्का पर फाइनल मेडिकल जांच और सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स का सर्टिफिकेशन शामिल होगा.

यह भी पढ़ें- पढ़ाई में ChatGPT और Gemini का इस्तेमाल करते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान, वरना परीक्षा में पछताना पड़ेगा!


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com