How to Use ChatGPT For Board Exam Preparation : किताबों के पन्नों में घंटों उलझना, रट्टा मारना और किसी एक सवाल के हल के लिए टीचर का घंटों इंतजार करना आज के डिजिटल दौर में बीते दिनों की बात हो चुकी है. पढ़ाई का ट्रेडिशनल तरीका तेजी से बदल चुका है. क्लासरूम से लेकर कंपीटिटिव एग्जाम (competitive examinations) तक, जेन-जी (Gen-Z) स्टूडेंट्स के स्टडी टेबल पर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपनी पक्की जगह बना चुका है. ChatGPT, Claude और Google Gemini जैसे टूल्स अब सिर्फ टेक-एक्सपर्ट्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये लाखों स्टूडेंट्स के 24x7 पर्सनल ट्यूटर बन गए हैं. लेकिन पढ़ाई ये नया तरीका या कह लें शॉर्टकट से क्या वाकई स्टूडेंट रिजल्ट सुधर रहा है, या फिर उनके दिमाग को सुस्त बना रहा है? आज के इस आर्टिकल में हम स्टूडेंट को एआई का इस्तेमाल कैसे करना है और किससे बचना है इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं...
स्मार्ट स्टूडेंट्स ऐसे बना रहे हैं AI को अपना हथियार
आज के होनहार छात्र भारी-भरकम फीस वाली टेस्ट सीरीज या टाइमटेबल की उलझनों से बचने के लिए AI का बेहद स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं, आइए जानते हैं कैसे-
पर्सनलाइज्ड स्टडी प्लानरपरीक्षा में बचे दिनों और कमजोर विषयों का इनपुट देकर छात्र मिनटों में एक कस्टमाइज्ड और प्रैक्टिकल स्टडी शेड्यूल तैयार कर रहे हैं.
कठिन कॉन्सेप्ट्स का डिकोडिंगविज्ञान के उलझे नियम हों या इकोनॉमिक्स की पेचीदा थ्योरी AI से "इसे 10 साल के बच्चे की तरह आसान उदाहरण देकर समझाओ" जैसी कमांड देकर सेकंडों में सरल बनाया जा रहा है.
इंस्टेंट मॉक टेस्ट व डायग्नोसिसकिसी भी चैप्टर से तुरंत ऑब्जेक्टिव सवाल और क्विज तैयार करवाकर छात्र अपनी तैयारी का खुद एसेसमेंट कर रहे हैं और यह जान रहे हैं कि उनसे कहां गलती हो रही है.
क्विक-रिवीजन शीट्स
एग्जाम से पहले पूरे चैप्टर का सार, फॉर्मूले और मुख्य बिंदु एक क्लिक पर निकालकर समय की भारी बचत हो रही है.
ज्यादा डिपेंडेंसी बिगाड़ सकती है पूरा खेल!
क्रॉस चेक करें
एक्सपर्ट के मुताबिक, AI जितना मददगार है, उतना ही खतरनाक इसका अंधाधुंध इस्तेमाल हो सकता है. यह कोई सर्वज्ञानी जादूगर नहीं, बल्कि एक एल्गोरिदम है जो कई बार बिल्कुल आत्मविश्वास के साथ गलत पेश कर देता है. इसलिए आप कोई भी जानकारी इससे लेते समय अपने बुद्धि विवेक का भी इस्तेमाल करें, नहीं तो आप फंस सकते हैं और एग्जाम में आपका नंबर गेम बिगड़ सकता है.हिस्ट्रोरिकल फैक्ट्स, सरकारी आंकड़े या साइंटिफिक फॉर्मूलों को हमेशा किताबों से वैरिफाई करें.
सोचने समझने की शक्ति कमजोर करेगाअगर छात्र बिना सोचे-समझे AI के जवाबों को हूबहू कॉपी करने लगेंगे, तो उनकी खुद की सोचन समझने की तार्किक शक्ति कमजोर होती जाएगी.
पर्सनल डिटेल्स न करें शेयर
इसके अलावा, AI पर कभी भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें.
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश पुलिस में 1000 ड्राइवरों की बंपर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई, जानें पूरी प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं